फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmers sent memorandum to President regarding five point demands

किसानों ने पांच सूत्री मांगों को लेकर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

Thu, 08 Jul 2021 11:16 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Farmers sent memorandum to President regarding five point demands
मैनपुरी/ घिरोर/ करहल/ भोगांव। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को अलग-अलग तहसीलों में प्रदर्शन किया। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। किसानों ने ज्ञापन में किसान विरोधी कानूनों को निरस्त करने की मांग की।
विज्ञापन

कलक्टेट पर जिले के किसानों ने राजा ठाकुर के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुए उप जिलाधिकारी सदर ऋषिकांत को ज्ञापन सौंपा। घिरोर तहसील में भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष रुपेंद्र शाक्य के नेतृत्व में किसानों ने एसडीएम अनिल कुमार कटियार को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। राष्ट्रपति के नाम भेजे गए ज्ञापन में किसानों की पांच मांगें रखी गई हैं। ज्ञापन में कहा गया है कि किसान विरोधी तीनों कृषि कानूनों को निरस्त किया जाए। एमएसपी को कानूनी दर्जा दिया जाए।
विज्ञापन

डीजल पेट्रोल और गैस की कीमतें कम की जाएं। किसानों को नि:शुल्क बिजली आपूर्ति दी जाए। किसानों की अन्य समस्याओं के निराकरण के लिए गठित कमेटी में किसान नेताओं को शामिल किया जाए।इस मौके पर तिलक सिंह, हुर्मित सिंह, चरण सिंह, राहुल सिंह, अजब सिंह, महेश चंद्र, शेरा सिंह, मथुरा सिंह आदि किसान नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बा करहल में किसान नेताओं ने नायब तहसीलदार अविनाश कुमार को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान भाकियू जिला महासचिव उदयवीर सिंह यादव, युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अनुज प्रताप यादव, तहसील अध्यक्ष भुवनेश राजपूत आदि किसान मौजूद रहे। कस्बा भोगांव में तहसील अध्यक्ष बेंचेलाल राजपूत के नेतृत्व में किसानों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर राधेश्याम, साविर अली, शिवराज सिह, धनश्याम दिवाकर, संजीव राजपूत, फूल सिंह, दामोदर सिंह, किशनलाल, जिलेदार सिंह आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed