फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmers recited Sundarkand on the highway to protest against the neglect of their problems.

Agra News: समस्याओं की अनदेखी पर किसानों ने हाईवे पर किया सुंदरकांड का पाठ

Tue, 23 Dec 2025 02:51 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 02:51 AM IST
विज्ञापन
Farmers recited Sundarkand on the highway to protest against the neglect of their problems.
हाईवे पर प्रदर्शन करते किसान
आगरा। रोहता चौराहे पर सोमवार को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने किसानों की समस्याओं की अनदेखी के विरोध में अनोखा प्रदर्शन किया। सर्विस रोड पर सुंदरकांड का पाठ किया। करीब एक घंटे तक कोई सक्षम अधिकारी नहीं पहुंचा तो किसानों ने हाईवे जाम करने की कोशिश की। हालांकि सूचना पाकर थाना मलपुरा और सदर का पुलिस फोर्स पहुंचा और समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

एसीपी सदर इमरान अहमद, नायब तहसीलदार सदर रजनीश रंधावा मौके पर पहुंचे किसानों से बातचीत की। किसानों की समस्या को अधिकारियों को अवगत कराया। इसके बाद एडीएम सिटी वेद सिंह चौहान पहुंचे। किसानों ने उन्हें सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष दीपक तोमर ने बताया कि किसान कई समस्याओं से जूझ रहे हैं। समाधान नहीं किया तो आंदोलन होगा। ज्ञापन में किसानों को बिजली छूट योजना में लाभ दिए जाने, इनर रिंग रोड निर्माण के दौरान टूटी सड़कों को दुरुस्त कराने, 12 फरवरी 2025 को पावर ग्रिड से प्रभावित किसानों को सोलर प्लांट लगाकर फ्री बिजली देने, छुट्टा मवेशियों की समस्या दूर कराने, पर्याप्त मात्रा में यूरिया उपलब्ध कराने की मांग रखी गई है। मौके पर कन्हैया शर्मा, जसपाल सिंह प्रज्वल, वीरेंद्र सिंह, हेत सिंह, जयप्रकाश छौंकर, शिव सिंह तोमर, बृजमोहन, धर्मवीर सिंह, द्वारिका प्रसाद, राजेंद्र, सोनू चाहर और प्रदीप चौधरी आदि मौजूद रहे।

हाईवे पर प्रदर्शन करते किसान

हाईवे पर प्रदर्शन करते किसान

हाईवे पर प्रदर्शन करते किसान

हाईवे पर प्रदर्शन करते किसान

हाईवे पर प्रदर्शन करते किसान

हाईवे पर प्रदर्शन करते किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed