फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmers Protests In Agra Yamuna River Water For Problem Of Dap Fertilizer

अनोखा विरोध: आगरा में खाद की किल्लत पर किसानों ने नदी में किया प्रदर्शन, जल समाधि की दी चेतावनी

Wed, 03 Nov 2021 12:04 AM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 03 Nov 2021 12:04 AM IST
सार

किसान यमुना नदी के पोहिया घाट पर पर पहुंचे और पानी में खड़े होकर उन्होंने प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि यदि समाधान नहीं हुआ तो जल समाधि ले ली जाएगी।

विज्ञापन
Farmers Protests In Agra Yamuna River Water For Problem Of Dap Fertilizer
आगरा: यमुना के पानी में खड़े किसान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डीएपी खाद की किल्लत से परेशान किसानों ने मंगलवार को पोहिया घाट पर यमुना नदी में खड़े होकर प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए खाद उपलब्ध कराने की मांग की। हाथों में पोस्टर लेकर केंद्रों पर 72 घंटे में पर्याप्त खाद न मिलने पर जल समाधि की चेतावनी दी। 

विज्ञापन

आगरा क्षेत्र में 70 हजार हेक्टेयर खेती में आलू की पैदावार
किसान नेता चौधरी रामवीर सिंह और सौरभ चौधरी ने कहा कि आगरा क्षेत्र में 70 हजार हेक्टेयर खेती में आलू की पैदावार होती है। इस समय आलू की बुवाई तेजी से चल रही है, खाद न मिलने से किसान परेशान हैं। प्रदर्शन में सत्यवीर चौधरी, धर्मवीर चौधरी, रणबीर पोनिया, विजय सिंह, रज्जो प्रधान, राजू प्रधान मौजूद रहे। उधर, भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने जिला कृषि अधिकारी से मुलाकात कर डीएपी खाद की किल्लत के बारे में बताया। बृज प्रांत अध्यक्ष मोहन सिंह चाहर ने कहा कि सरकारी खरीद केंद्रों पर खाद की कमी है। यहां से किसानों को कई दिन इंतजार करने पर भी खाद नहीं मिल रहा है। निजी दुकानों पर खाद है, लेकिन वह तय कीमत से 200 रुपये अधिक ले रहे हैं। यदि इनकी जांच कर कालाबाजारी नहीं रोकी तो कृषि कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन


धनतेरस 2021: दुल्हन की तरह सजे आगरा के बाजार, दमक रहा सोना-चांदी, ऑटोमोबाइल सेक्टर ने भरी रफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed