फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmers Protests At Inner Ring Road Agra

Farmers Protest: हरियाणा में आंसू गैस छोड़े जाने का विरोध, किसानों ने डेढ़ घंटे जाम रखा इनर रिंग रोड

Mon, 30 Nov 2020 12:10 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 30 Nov 2020 12:10 AM IST
सार

रविवार को भारतीय किसान यूनियन (भानु) ने इनर रिंग रोड पर प्रदर्शन किया। इससे ट्रैफिक जाम हो गया। किसानों ने यहां डेढ़ प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
Farmers Protests At Inner Ring Road Agra
इनर रिंग रोड पर प्रदर्शन के दौरान किसान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली कूच कर रहे किसानों पर कई जगह लाठी बरसाए जाने और आंसू गैस के गोले छोड़े जाने के विरोध में रविवार को भारतीय किसान यूनियन (भानु) ने इनर रिंग रोड पर प्रदर्शन किया। इससे ट्रैफिक जाम हो गया। किसानों ने यहां डेढ़ प्रदर्शन किया। इसके बाद एसडीएम को ज्ञापन देने के बाद वहां से हटे, तब जाकर यातायात खुल सका।
विज्ञापन


करीब 11 बजे  मंडल अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में सैकड़ों किसान, महिलाएं इनर रिंग रोड टोल प्लाजा पर पहुंचे और धरना शुरू कर दिया। विपिन यादव ने कहा कि देशभर के किसान संगठन किसान बिल के विरोध में दिल्ली में धरना देने जा रहे हैं। उन पर केंद्र सरकार लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले, पानी की बौछार कर रही है।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने मौके पर पहुंचीं उप जिलाधिकारी प्रियंका सिंह व क्षेत्राधिकारी अर्चना सिंह को ज्ञापन सौंपकर धरना समाप्त किया। मौके पर बॉबी यादव, प्रदीप शर्मा, गोविंद ठाकुर, राम लाल यादव, हाकिम सिंह ,सुरेश ठाकुर, मुन्नालाल, गिर्राज सिंह, सत्यप्रकाश, अमर सिंह, ओमवती, राजकुमार, सौरव यादव, नत्थू सिंह, जितेंद्र सिंह, नेकराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

खंदौली टोल पर हंगामा-तोड़फोड़ के मामले में 150 लोगों के खिलाफ तहरीर
दिल्ली जा रहे किसानों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में शनिवार को यमुना एक्सप्रेसवे के खंदौली टोल प्लाजा पर हंगामा और तोड़फोड़ करने के मामले किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन ठाकुर समेत 150 लोगों के खिलाफ थाना खंदौली में तहरीर दी गई है।

टोल प्लाजा के मैनेजर रिटायर्ड मेजर मनीष ने अपनी तहरीर में किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन ठाकुर और संगठन के 150 अज्ञात लोगों पर टोल पर तोड़फोड़ और हंगामा करने का आरोप लगाया है। वहीं थाना प्रभारी खंदौली अरविंद कुमार निर्वाल ने तहरीर मिलने से इनकार किया है। 

झूठा मुकदमा लिखा तो टोल पर देंगे धरना : शिव प्रताप
टोल प्लाजा पर धरना प्रदर्शन के मामले में तहरीर की जानकारी होने पर किसान यूनियन संगठन के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव शिव प्रताप सिंह ने प्रेस नोट जारी कर कहा कि कार्यकर्ताओं ने सिर्फ धरना दिया था। ज्ञापन देकर चले गए थे। हंगामा और तोड़फोड़ से उन्होंने इनकार किया है। टोल प्लाजा प्रबंधन उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर बदनाम करने की साजिश करेगा, तो किसान संगठन 14 दिसंबर को खंदौली टोल प्लाजा पर अनिश्चितकाल धरना प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed