फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   farmers protest: mathura lawyers on strike support to farmers agitation

Farmers Protest: किसानों के 'भारत बंद' को मथुरा के वकीलों का समर्थन, हड़ताल का एलान

Tue, 08 Dec 2020 12:19 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 08 Dec 2020 12:19 AM IST
सार

  • मथुरा जिले में मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल को फैज-ए-आम डिग्री कॉलेज से हटाने के लिए पहले ही हड़ताल कर चुके बार एसोसिएशन ने मंगलवार को भी क्लेम कोर्ट के साथ किसान आंदोलन के समर्थन में हड़ताल करने का एलान किया है।

विज्ञापन
farmers protest: mathura lawyers on strike support to farmers agitation
किसान आंदोलन - फोटो : PTI

विस्तार

मथुरा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील शर्मा और सचिव सुनील चतुर्वेदी के नेतृत्व में संगठन ने निर्णय लिया है कि क्लेम कोर्ट को फैज-ए-आम डिग्री कॉलेज से हटाने के लिए विरोध कर रहे वकीलों और भारत बंद के समर्थन में बार एसोसिएशन मथुरा के समस्त अधिवक्ता मंगलवार को न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। इसकी लिखित सूचना जिला जज, जिलाधिकारी के अलावा क्लेम कोर्ट के जज को भी दे दी है। 

विज्ञापन


अध्यक्ष सुशील शर्मा और सचिव सुनील चतुर्वेदी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल क्लेम कोर्ट को बार एसोसिएशन के तहसील सदर के पास बने बार हॉल को खाली कराने का लिखित प्रस्ताव भी देगा। जिला जज से मुलाकात का समय लिया है। 17वें दिन भी क्लेम कोर्ट के सामने अधिवक्ता हड़ताल पर बैठे रहे। अधिवक्ता विवादित वक्फ बोर्ड की जगह पर न्यायिक कार्य करने को राजी नहीं है। 
विज्ञापन



बार एसोसिएशन केअध्यक्ष सुशील शर्मा ने बताया कि हम किसानों के आंदोलन का समर्थन करते हैं। इसे लेकर मंगलवार को हड़ताल पर रहेंगे। इस मौके पर सतीश शर्मा, अजीत तेहरिया, ब्रजेश शर्मा, ओमवीर सारस्वत, अरविंद गोतम, राजेश चतुर्वेदी, रघुनाथ राजावत, दीपक अग्रवाल, हाकिम सिसोदिया आदि उपस्थित रहे ।

विज्ञापन
विज्ञापन

सपा कार्यकर्ता करेंगे पैदल मार्च

किसानों के भारत बंद के समर्थन में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मांट में पैदल मार्च करेंगे। सपा नेता और एमएलसी डॉ. सजंय लाठर ने बताया कि मंगलवार को सपा कार्यकर्ता जाबरा से मांट तक पैदल मार्च करेंगे। उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं से पैदल मार्च में शामिल होने की अपील की है। 

भारत बंद को लेकर रालोद जिलाध्यक्ष रामरसपाल सिंह पोनियां ने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को आठ दिसंबर को प्रात: 10 बजे जिला कार्यालय पर बुलाया है। इसके बाद ही विरोध में आगे की रणनीति तय की जाएगी। उधर, जिले में भारत बंद को लेकर पुलिस प्रशासन भी अलर्ट पर है। 

सुरक्षा के चाक-चौबंद बंदोबस्त

भारत बंद के एलान को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के चाक-चौबंद बंदोबस्त किए हैं। यमुना एक्सप्रेसवे पर एक कंपनी पीएसी के साथ सात थानों का पुलिस बल मुस्तैद रहेगा। हाईवे पर भी एक प्लाटून पीएसी के जवान पुलिस के साथ तैनात रहेंगे। मथुरा-वृंदावन के प्रमुख चौराहे और तिराहे पर भी पीएसी-पुलिस के जवान नजर बनाए रखेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed