फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmers Protest Delhi: Farmers blocked Yamuna Expressway In Mathura

Farmers Protest: दिल्ली जाने रोका तो यमुना एक्सप्रेसवे पर बैठे किसान, मनाने में जुटे अफसर

Sat, 05 Dec 2020 07:30 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 05 Dec 2020 07:30 PM IST
सार

  • मथुरा जिले के किसान शनिवार को बस से यमुना एक्सप्रेसवे पर होकर किसान आंदोलन में भाग लेने के लिए दिल्ली जा रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने जाबरा टोल पर बस को दिल्ली जाने से रोक लिया। इससे नाराज किसानों ने एक्सप्रेसवे पर ही धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।

विज्ञापन
Farmers Protest Delhi: Farmers blocked Yamuna Expressway In Mathura
एक्सप्रेसवे पर किसानों का धरना प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का आंदोलन जारी है। इसमें शामिल होने के लिए ब्रज के किसान दिल्ली कूच कर रहे हैं। शनिवार को मथुरा जिले से दिल्ली जा रहे किसानों को यमुना एक्सप्रेसवे पर रोक दिया गया। इससे गुस्साए किसानों ने जाबरा टोल पर जाम लगाकर नारेबाजी। सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। किसानों को मनाने में जुट गए। 

विज्ञापन

 
भारतीय किसान यूनियन (भानु) के जिला सचिव देवेंद्र सिंह सिकरवार के नेतृत्व में बलदेव क्षेत्र के अमित तेहरिया, देवेंद्र ठैंनुआ, अंकित चौधरी, हरिओम चौधरी, अनिल सरपंच समेत कई कार्यकर्ता और किसान शनिवार को बस से किसान आंदोलन में शामिल होने के लिए दिल्ली जा रहे थे। 

विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर एसडीएम मांट श्याम अवध चौहान और क्षेत्राधिकारी (सीओ) मांट धर्मेंद्र चौहान पुलिस बल लेकर जाबरा टोल प्लाजा पर पहुंच गए। पुलिस ने दिल्ली जा रही किसानों की बस को रुकवा लिया और टोल पर खड़ा करा लिया। इससे भाकियू के कार्यकर्ता और किसान आक्रोशित हो गए। 

रात आठ बजे तक नहीं हटे किसान

किसानों ने जाबरा टोल पर आगरा से नोएडा की ओर जाने वाले मार्ग पर जाम लगा दिया। टोल बूथों पर कब्जा कर धरने पर बैठ गए। इससे यमुना एक्सप्रेसवे पर आगरा से नोएडा की ओर जाने वाले वाहनों की लंबी कतार लग गई। रात आठ बजे तक किसानों का धरना खत्म नहीं हुआ था। 

धरना देकर बैठे किसानों को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तथा टोल ऑपरेशन मैनेजर सफी अहमद रिजवी समझाने के प्रयास में लगे रहे। सुरक्षा की दृष्टि से मांट, सुरीर, नौहझील, राया, बल्देव के थाना प्रभारी सहित पुलिस बल मौजूद रहा। 

उधर, दिल्ला-आगरा हाईवे पर सुबह से जाम के हालात बने हुए हैं। हरियाणा के होडल और पलवल पर किसानों ने सड़क पर डिवाइडर डालकर जाम कर दिया है। पुलिस ने हरियाणा में सड़क जाम होने के कारण वाहनों के लिए रूट डायवर्ट कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed