फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmers Protest Ahead of CM Yogi's Visit; Sit-in Ends Following Assurances

Agra News: सीएम योगी के दौरे से पहले किसानों का विरोध, आश्वासन पर समाप्त हुआ धरना

Tue, 07 Apr 2026 02:52 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Farmers Protest Ahead of CM Yogi's Visit; Sit-in Ends Following Assurances
जिलाधिकारी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त करने के बाद एसडीएम को ज्ञापन देते किसान।
कुबेरपुर (आगरा)। ग्रेटर आगरा परियोजना के तहत विकसित की जा रही टाउनशिप के शिलान्यास कार्यक्रम से पहले मुआवजे के लिए किसानों का विरोध सामने आया है। प्रशासन के आश्वासन के बाद फिलहाल मामला शांत हो गया। मंगलवार को प्रस्तावित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे से पहले यह प्रदर्शन किया गया था।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के युवा विंग के मंडल अध्यक्ष विपिन यादव और किसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज शर्मा के नेतृत्व में कई गांवों के किसान मनोहरपुर के पास एकत्र हुए। किसानों ने आरोप लगाया कि उनकी समस्याओं को सुनने के लिए कोई जिम्मेदार अधिकारी बैठक में नहीं पहुंचा, जिससे नाराज होकर उन्होंने धरना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

किसान नेता विपिन यादव ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होगी, आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने यहां तक कहा था कि मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर रोकने का प्रयास भी किया जाएगा। धरने की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। उपजिलाधिकारी एत्मादपुर सुमित सिंह, एसीपी देवेश कुमार और नायब तहसीलदार हरि लाल चौधरी ने किसानों से वार्ता की और उनकी जिलाधिकारी से बात कराई। अधिकारियों ने दो दिन के भीतर समस्याओं के समाधान के लिए बैठक कराने का आश्वासन दिया। प्रशासन के आश्वासन के बाद किसानों ने धरना समाप्त कर दिया। धरने में जिलाध्यक्ष राजवीर लावानिया, श्यामवीर यादव, राजकुमार, अशोक कुमार, भूप सिंह, राजकुमार पंडित, बहादुर सिंह, ज्ञानप्रसाद, देवेंद्र कुमार, पंकज शर्मा, श्याम कुमार, रवि तोमर और आशीष सहित कई किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed