फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   farmers protest against removal of encroachment from Khadar land in Vrindavan Mathura

Mathura News: भूमि अधिग्रहण के विरोध में किसानों ने परिक्रमा मार्ग पर लगाया जाम, सड़क पर आगजनी भी की

Thu, 05 Jan 2023 03:32 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 05 Jan 2023 03:32 PM IST
सार

वृंदावन के गांव सुनरख में सौभरि वन की जमीन को खाली कराने गई पुलिस प्रशासन की टीम को किसानों के गुस्से का सामना करना पड़ा। किसानों ने गुरुवार को कालीदह परिक्रमा मार्ग पर विरोध प्रदर्शन करते हुए हंगामा कर दिया। सड़क पर लकड़ियों को रखकर आग लगा दी, जिससे अफरातफरी मच गई।

विज्ञापन
farmers protest against removal of encroachment from Khadar land in Vrindavan Mathura
पुलिस ने कई लोगों को किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वृंदावन के गांव सुनरख स्थित सौभरि वन के लिए भूमि अधिग्रहीत कर वन विभाग को देने पर किसान बृहस्पतिवार को आक्रोश हो गए। खड़ी फसल को नष्ट होता देख एक परिवार के तीन सदस्यों ने विषाक्त पदार्थ खाने की कोशिश की। पुलिस ने इन्हें समय रहते पकड़ लिया। कार्रवाई के विरोध में किसानों ने परिक्रमा मार्ग पर आगजनी कर जाम लगाया। प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


जाम खुलवाने की कोशिश की गई तो किसान उग्र हो गए। उनकी पुलिस से झड़प भी हुई। इसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग कर किसानों को खदेड़ दिया। पुलिस ने चार महिलाओं और चार पुरुषों को हिरासत में लिया है। बीते कई दिन से यमुना खादर के किसानों और वन विभाग के बीच सुनरख स्थित सौभरिवन के लिए जमीन अधिग्रहण को लेकर विरोध चल रहा था। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की सुबह जेसीबी और ट्रैक्टर ट्रॉलियों के साथ सुनरख पहुंची वन विभाग और पुलिस टीम को किसानों के विरोध का सामना करना पड़ा। किसान राजू, उनकी पत्नी सुशीला और बेटे ने विषाक्त पदार्थ का सेवन करने का प्रयास किया। यह जानकारी होते ही रतन छतरी और कालीदह क्षेत्र में रहने वाले किसान सड़कों पर उतर आए। इस पूरे मामले को लेकर वृंदावन में तनाव की स्थिति बनी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इधर विरोध, उधर फसल तबाह

वन विभाग की जमीन पर खड़ी फसल को नष्ट करने पहुंचे अधिकारियों को स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। यमुना किनारे जहांगीरपुर खादर की करीब 15 हेक्टेयर कृषि योग्य भूमि पर स्थानीय किसान 6 से 7 दशक से फसल बोते आ रहे हैं। वहीं प्रशासन के नक्शे में यह भूमि मांट तहसील के अंतर्गत वन विभाग के नाम दर्ज है। भूमि को लेकर कई बार मांट तहसील के उपजिलाधिकारी द्वारा चेतावनी भी दी गई, जबकि किसान इसे अपनी भूमि बता रहे हैं। 

बृहस्पतिवार को राजस्व कर्मियों की टीम पुलिसबल के साथ कब्जा मुक्त कराने पहुंची। भूमि पर किसानों द्वारा गेहूं की फसल की गई थी। जैसे ही खड़ी फसल पर जेसीबी चलनी शुरू हुई। लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। पुलिस कर्मियों ने खदेड़ा तो लोग भीड़ बांके बिहारी मंदिर जाने वाले मुख्य मार्ग पर एकत्रित हो गए। कुछ युवकों ने आगजनी और पथराव का प्रयास भी किया गया। 

कच्चे मकानों और बिटोरों में आग लगा दी

सौभरिवन के लिए ली जा रही 52 एकड़ भूमि पर लगभग डेढ़ सौ किसानों के खेत हैं। इसमें फसल खड़ी है। पिछले दिनों प्रशासन ने इस भूमि का अधिग्रहण वन विभाग के लिए किया था। इसका किसानों ने विरोध किया था। अधिकारियों के समक्ष प्रदर्शन कर आरोप लगाया था कि वन विभाग के द्वारा बिना नोटिस दिए उनकी खेती की जगह को अधिग्रहीत किया जा रहा है। 

किसान बंटू, राजेश निषाद,  चुन्नीलाल, धर्मपाल, सुरेश, रतन, शीला, सुमन, प्रेमवती और मुन्नी का कहना है कि कई पीढ़ियों से इस जमीन पर वे खेती करते आ रहे हैं। वन विभाग अब इसे अपनी भूमि बता रहा है। इस भूमि के छिन जाने पर उनके परिवार रोजी-रोटी से मोहताज हो जाएंगे। किसानों का आरोप है कि पुलिस ने उनके कच्चे मकानों और बिटोरों में आग लगा दी। 

सीओ सदर प्रवीण मलिक ने बताया कि जहांगीर खादर में जमीन से कब्जा हटाया जा रहा है। यहां किसानों के कालीदह पर मकान बने हैं। जब उन्हें कब्जा हटाने की जानकारी हुई तो उन्होंने प्रदर्शन कर आगजनी की। इस संबंध में चार महिलाओं व चार पुरुषों को हिरासत में लिया गया है। विरोध करने वालों पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed