फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmers protest against ADA in Kuberpur halt work

Agra News: कुबेरपुर में एडीए के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन, निर्माण कार्य रुकवाया; अनिश्चितकालीन धरना शुरू

Fri, 26 Jun 2026 09:02 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Fri, 26 Jun 2026 09:02 PM IST
सार

प्रदर्शन के बाद किसान मनोहरपुर गांव के बाहर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। मौके पर पुलिस प्रशासन स्थिति को नियंत्रित करने और किसानों को समझाने में जुटा रहा। किसानों ने आरोप लगाया कि गुमराह कर उनकी जमीन हड़पी जा रही है।

विज्ञापन
Farmers protest against ADA in Kuberpur halt work
ग्रामीणों ने रुकवाया काम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के एत्मादपुर तहसील क्षेत्र के रहनकला-रायपुर में विकसित हो रहे ग्रेटर आगरा प्रोजेक्ट पर शुक्रवार को किसानों का आक्रोश फूट पड़ा। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के बैनर तले सैकड़ों किसान और महिलाएं लाठी-डंडे लेकर पहुंचे और मनोहरपुर गांव के पास चल रहे निर्माण कार्य को रुकवा दिया। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और किसानों को समझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन


किसानों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक किसी भी हाल में निर्माण कार्य नहीं होने दिया जाएगा। आरोप है कि आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) बिना पूरा मुआवजा दिए जबरन जमीन पर कब्जा कर निर्माण कार्य कर रहा है। प्रदर्शन के बाद किसान मनोहरपुर गांव के बाहर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। मौके पर पुलिस प्रशासन स्थिति को नियंत्रित करने और किसानों को समझाने में जुटा है। 
विज्ञापन


भाकियू टिकैत युवा विंग के मंडल अध्यक्ष विपिन यादव ने आरोप लगाया कि किसानों को गुमराह कर उनकी जमीन हड़पी जा रही है। उन्होंने कहा कि सड़क, कुआं, पेड़, नलकूप और अधिकांश भूमि का मुआवजा अभी तक नहीं दिया गया है, बावजूद इसके बुलडोजर और डंपर चलाए जा रहे हैं। इस दौरान किसान नेता मनोज शर्मा, श्याम सिंह, नत्थू सिंह धाकरे, अमर सिंह और पंकज यादव सहित कई किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


महत्वाकांक्षी है ग्रेटर आगरा परियोजना
एडीए करीब 442 हेक्टेयर भूमि पर ग्रेटर आगरा विकसित कर रहा है। इस परियोजना में देश की प्रमुख 10 नदियों के नाम पर 10 टाउनशिप बसाई जानी हैं। इनमें गोमतीपुरम, गंगापुरम, यमुनापुरम, नर्मदापुरम, गोदावरीपुरम, कृष्णापुरम, कावेरीपुरम, सिंधुपुरम, बेतवापुरम और महानदीपुरम शामिल हैं। योजना के तहत लगभग 4,353 आवासीय भूखंड विकसित किए जाने हैं। किसानों के विरोध के चलते परियोजना की प्रगति पर असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed