फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmers kept wandering for seeds at center even on second day

UP: हंगामे के दूसरे दिन भी आलू बीज के लिए भटके किसान, धांधली का लगाया आरोप; मायूस होकर लाैटे

Fri, 31 Oct 2025 11:37 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Fri, 31 Oct 2025 11:37 PM IST
सार

आलू बीज वितरण को लेकर किसानों की मुश्किल कम नहीं हो पा रही है। दूसरे दिन भी उन्हें बीज नहीं मिल सका। उन्होंने आलू बीज वितरण में धांधली का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Farmers kept wandering for seeds at center even on second day
आलू बीज वितरण केंद्र। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आलू बीज वितरण में धांधली पर जाम लगाने के दूसरे दिन भी किसान उद्यान कार्यालय और बीज वितरण केंद्र पर भटकते रहे। उन्हें शाम तक बीज नहीं मिला तो मायूस होकर घर लौटना पड़ा। किसानों ने बीज वितरण प्रभारी पर धांधली के आराेप लगाते हुए कहा कि उनकी रसीद काट दी गई, लेकिन नेताओं के दबाव में रसूखदारों को बीज दिया जा रहा है।
विज्ञापन


रुनकता निवासी किसान नेत्रपाल ने बताया कि वह बृहस्पतिवार रात 2 बजे बीज वितरण केंद्र से घर लौटे। कुफरी बहार बीज के लिए पैसे जमा किए थे। अगले दिन सुबह 8 बजे ही पहुंच गए, पर शाम तक बीज नहीं मिला। जिला उद्यान अधिकारी और बीज वितरण प्रभारी न तो कार्यालय पर पहुंचे और न ही किसानों को बीज वितरण केंद्र पर मिल सके। दोपहर को उपनिदेशक उद्यान बीज वितरण केंद्र पर पहुंचे। किसानों को बीज मिलने का आश्वासन देकर चले गए।
विज्ञापन


4033 क्विंटल बीज का आवंटन, वितरण का पता नहीं
आगरा में बीते साल से करीब 250 क्विंटल बीज बढ़ाकर 4535 क्विंटल का आवंटन कर दिया गया। अब तक 4033 क्विंटल बीज आ चुका है, लेकिन उद्यान विभाग के अधिकारी अभी तक ये नहीं बता पा रहे है कि उसमें से कितना बीज किसानों को बांटा जा चुका है। बीज वितरण केंद्र पर निरीक्षण के लिए पहुंचे उद्यान उपनिदेशक को करीब 350 पैकेट रखे मिले। बाह के चौसिंगी गांव के किसान राम रतन का आरोप है कि सुबह 10 बजे उद्यान कार्यालय पहुंच गए, पर बीज नहीं मिला। उद्यान अधिकारी बता नहीं रहे कि बीज मिलेगा या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान नेता ने दूसरे केंद्र से बीज बांटने के लगाए आरोप
किसान नेता मोहन सिंह चाहर ने आलू बीज वितरण केंद्र प्रभारी पर आरोप लगाए कि डीएम की अध्यक्षता में आलू वितरण केंद्र केवल प्रकाश कोल्ड स्टोर में बनाया गया था। केंद्र प्रभारी ने वितरण केंद्र की जगह रास्ते में ही पात्र किसानों का बीज बांट दिया। इस कारण किसानों को आवेदन के बाद भी बीज के लिए भटकना पड़ रहा है। सीडीओ प्रतिभा सिंह ने बताया कि अभी स्पष्ट नहीं हो सका है, कितने बीज का वितरण हुआ है। जो बीज उपलब्ध है उसे वितरित कराया जाएगा। अगर जांच में धांधली पाई जाती है तो कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed