फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmers got relief by getting urea from cooperative society

Agra News: सहकारी समिति पर यूरिया मिलने से किसानों को मिली राहत

Sat, 26 Jul 2025 11:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 26 Jul 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Farmers got relief by getting urea from cooperative society
सहावर। एटा रोड स्थित सहकारी समिति पर शनिवार को यूरिया की खेप पहुंचने से किसान सुकून महसूस कर रहे हैं। जानकारी मिलते ही खाद लेने के लिए किसानों की लंबी लाइन लग गई। धान की फसल के लिए अत्यंत आवश्यक यूरिया की मांग पिछले कुछ दिनों से बनी हुई थी। सचिव हासिम के अनुसार, समिति पर उपलब्ध यूरिया का वितरण सफलतापूर्वक किया गया। हालांकि, कुछ किसानों को यूरिया न मिलने के कारण लौटना पड़ा, लेकिन राहत की बात यह है कि सहकारी खाद समिति पर यूरिया की आपूर्ति की जा रही है। किसान वहां से यूरिया प्राप्त कर सकते हैं। शनिवार रात हुई बारिश ने किसानों की चिंताओं को और कम कर दिया है, जिससे फसलों को पर्याप्त नमी प्राप्त हुई है। प्रशासन की ओर से किसानों को सुचारू रूप से खाद उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। किसानों को सलाह दी गई है कि वे घबराएं नहीं समिति से यूरिया खाद प्राप्त करें। आने वाले दिनों में और भी खाद की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed