फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmers got angry due to non-availability of fertilizers

Agra News: खाद नहीं मिलने पर भड़के किसान

Sat, 13 Dec 2025 12:09 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Farmers got angry due to non-availability of fertilizers
भोगांव। खाद की कालाबाजारी से परेशान किसानों ने आलीपुर खेड़ा में एडीओ का घेराव कर नारेबाजी की। किसानों का आरोप है कि अधिकारियों की शिथिलता से खाद की कालाबाजारी हो रही है। एडीओ ने अपनी रिपोर्ट अधिकारियों को भेजी है। किसानों का कहना है कि आलीपुर खेडा में मिलिकिया रोड पर एक खाद विक्रेता ने गोदाम में डीएपी और यूरिया का स्टॉक किया हुआ है। दुकान पर खाद नहीं रखता है। दूसरी जगह से खाद की कालाबाजारी करता है। इसकी शिकायत किसानों ने जिला कृषि रक्षा अधिकारी से की थी। उन्होंने शुक्रवार की शाम को ज्ञानेंद्र सिंह और प्रभारी सहायक अधिकारी को मौके पर भेजा।
विज्ञापन

एडीओ को जांच में पता चला कि मशीन में स्टॉक नहीं है। गोदाम में एक हजार से अधिक बोरी हैं। ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि दुकानदार दुकान बंद करके भाग गया है। इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। नाराज किसानों ने एडीओ का घेराव करके नारेबाजी की। जानकारी पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची। किसानों को कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद किसान शांत हुए। अमन प्रताप सिंह, अहिवरन सिंह, अबधेश लोधी, राजकुमार, राजवीर सिंह, अनोखे लाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed