फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmers got angry after not getting fertilizer and blocked the road.

Agra News: खाद नहीं मिलने पर भड़के किसान, किया सड़क जाम

Tue, 02 Dec 2025 02:45 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
Farmers got angry after not getting fertilizer and blocked the road.
सचिव पर खाद न बाटने का आरोप किसानों किया जमकर हंगामा सड़क जाम - फोटो : संस्थान
पिनाहट। खाद नहीं मिलने से सोमवार को पिनाहट के किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित किसानों ने सचिव पर खाद नहीं बांटने का आरोप लगाते हुए खाद केंद्र के बाहर जमकर हंगामा किया। सड़क पर भी जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाकर लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन


पिनाहट ब्लॉक क्षेत्र के अस्थाई खाद केंद्र बीचकापूरा पर सोमवार को खाद का वितरण होने की सूचना पर सुबह 6 बजे ही किसान केंद्र पर पहुंच गए और लाइन लगाकर बैठ गए। खाद बंटने के इंतजार में किसान सुबह 10 बजे तक बैठे रहे। किसान तारा सिंह ने बताया सचिव ने सुबह 11 बजे आकर खाद केंद्र को खोला और यूरिया के 20 कट्टे बांटने के बाद चला गया। इससे किसानों को खाद नहीं मिल सकी। किसानों का कहना है कि गोदाम में करीब 600 कट्टे यूरिया मौजूद है। करीब 5 घंटे तक यूरिया के इंतजार में भूखे-प्यासे केंद्र के बाहर खड़े किसानों को जब खाद नहीं मिली तो उनका गुस्सा फूट पड़ा। नारेबाजी करते हुए किसान हंगामा करने लगे। इसके बाद राजखेड़ा मार्ग पर कटीली झाड़ियां रखकर सड़क पर बैठकर जाम लगा दिया। किसान सचिव पर कार्रवाई और खाद उपलब्ध कराए जाने की मांग कर रहे थे। इधर, किसानों के सड़क पर बैठने से दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसानों को खाद दिलाने का भरोसा दिलाते हुए उन्हें शांत किया। इससे करीब आधे घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा।
विज्ञापन


वहीं, सचिव राजेंद्र परिहार का कहना है केंद्र पर सुबह लगभग 200 किसानों की भीड़ थी। किसान जबरन केंद्र के अंदर तक घुस रहे थे। 80 कट्टे यूरिया का ही वितरण हो पाया है। किसानों को मानक मुताबिक खाद का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed