{"_id":"65f2b8996911942ea90a5773","slug":"farmers-from-agra-left-for-delhi-to-attend-kisan-mahapanchayat-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान महापंचायत: चालक को पुलिस ने हिरासत में लिया... तो खुद बस चलाकर दिल्ली के लिए रवाना हुए आगरा के किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान महापंचायत: चालक को पुलिस ने हिरासत में लिया... तो खुद बस चलाकर दिल्ली के लिए रवाना हुए आगरा के किसान
Thu, 14 Mar 2024 02:30 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 14 Mar 2024 02:30 PM IST
सार
चालक को पुलिस ने हिरासत में लिया तो आगरा के किसान खुद बस चलाकर दिल्ली के लिए रवाना हुए। वहां रामलीला मैदान में आयोजित किसान महापंचायत में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
किसान महापंचायत में शामिल होने के लिए आगरा के किसान रवाना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा के किसान बृहस्पतिवार को दिल्ली के लिए रवाना हुए। वहां पर रामलीला मैदान में किसान महापंचायत में हिस्सा लेंगे। ताजनगरी से सैकड़ों की संख्या में किसान बस एवं निजी वाहनों से रवाना हुए। किसानों से भरी बस के चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इस पर किसान खुद बस चलाकर दिल्ली के लिए निकले। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिलाध्यक्ष राजवीर लवानियां बस चलाकर आगे बढ़े।
विज्ञापन
विज्ञापन