फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmers' Fair: Productivity made a mark at the state level, honored by the Director

किसान मेला: उत्पादकता से राज्यस्तर पर बनाई पहचान, निदेशक ने किया सम्मान

Sun, 28 Dec 2025 02:53 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 28 Dec 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
Farmers' Fair: Productivity made a mark at the state level, honored by the Director
बटेश्वर किसान मेला
बाह। बटेश्वर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किसान मेले में शनिवार को तीसरे दिन प्रदेश के कृषि निदेशक पंकज त्रिपाठी पहुंचे। कहा कि खेरागढ़ के किसान अशोक कुमार ने तिलहन पैदावार में राज्यस्तरीय पहचान बनाई है, उनको पुरस्कृत किया है। यहां के किसानों की ओर से उत्पादित बीज पूरे प्रदेश में खपता है।
विज्ञापन


उन्होंने किसानों को अपने खेत की मिट्टी की जांच के अनुरूप उर्वरक के प्रयोग करने के लिए जागरूक किया। जीवांश के लिए केंचुए एवं हरी खाद के लिए ढैंचा के इस्तेमाल के लिए प्रेरित किया। उन्होंने रक्षपाल सिंह को फार्म मशीनरी की चाबी सौंपी। रामौतार सिंह, आशाराम को ट्राइकोडर्मा, सतेंद्र सिंह, जगवीर सिंह को नैनो यूरिया देकर सम्मानित किया। उन्होंने 8 प्रगतिशील किसानों को प्रशस्ति पत्र, 10 किसानों को मृदा स्वास्थ्य परीक्षण कार्ड प्रदान किए। इससे पहले उन्होंने किसान मेले में लगे स्टाल को देखा। कृषि उत्पाद के बारे में जानकारी ली। पूर्व प्रधनमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को नमन कर कहा कि बटेश्वर आकर धन्य हो गया। विशेषज्ञ राजेश कुमार ने किसानों को मित्र और शत्रु कीटों के बारे में जानकारी दी। फसलों को हानि लाभ के बारे में बताकर कीट निदान के उपाय सुझाए। इस दौरान संतोष कुमार सविता, नीरज, राजेश कुमार, मुकेश कुमार, प्रेमवीर सिंह, सोनू मंगल, आरएस चौहान, विनोद कुमार, श्याम उपाध्याय, प्रशांत कुमार कौशल, सूरज कुमार वर्मा, अजीत कुमार, विकास सेठ, सलीम अली खां, सच्चिदानंद दुबे, सर्वेश कुमार, गिरीश कुमार ने किसानों का मार्गदर्शन किया। किसान मेले का समापन रविवार को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed