फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmers' faces blossomed due to water coming in the canal

नहर में पानी आने से खिले किसानों के चेहरे

Mon, 21 Feb 2022 11:17 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 11:17 PM IST
विज्ञापन
Farmers' faces blossomed due to water coming in the canal
कुसमरा। लंबे समय से फसलों की सिंचाई के लिए परेशान किसानों के लिए राहत भरी खबर है। निचली गंगा नहर में पानी आने से किसान फसलों की सिंचाई कर पाएंगे।
विज्ञापन

क्षेत्र से होकर गुजरने वाली निचली गंगा नहर से बड़े क्षेत्र में किसान फसलों की सिंचाई करते हैं। वर्तमान में खेत में गेहूं की फसल खड़ी है। इसमें सिंचाई के लिए पानी की जरूरत पड़ती है। नहर में बहुत कम पानी आने से किसान फसलों की सिंचाई नहीं कर पाते थे। मजबूरन किसानों को पंप सेट से सिंचाई करनी पड़ती थी, इससे उनकी जेब पर अधिक बोझ पड़ता था। एक पखवाड़ा पूर्व अमर उजाला ने इस समस्या को प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद अधिकारियों ने संज्ञान लेकर नहर में पानी छुड़वाया। सोमवार को नहर में पानी पूरा होने के बाद किसानों ने राहत की सांस ली है। अब किसान अपनी फसलों की सिंचाई कर सकेंगे। किसान रामकुमार बताते हैं कि नहर में पानी आने से लागत का खर्च 20 प्रतिशत तक कम हो जाएगा। वहीं किसान अनूप सिंह और जयप्रकाश ने भी नहर में पानी आने पर क्षेत्र के किसानों को फायदा होने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed