फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmers blocked the road due to non-distribution of urea.

Agra News: यूरिया न बंटने पर किसानों ने लगाया जाम

Wed, 17 Dec 2025 02:36 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
Farmers blocked the road due to non-distribution of urea.
पिनाहट। कस्बा भदरौली स्थित सहकारी समिति पर सर्वर की समस्या के चलते यूरिया खाद का वितरण न होने किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित किसानों के साथ भारतीय किसान यूनियन (सर्वोदय) के पदाधिकारियों ने समिति परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद भदरौली मार्ग पर जाम लगा दिया गया। करीब दो घंटे तक यातायात बाधित रहा। दो किलोमीटर तक वाहनों की लाइन लग गई थी। पुलिस ने समझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन



भदरौली केंद्र पर यूरिया खाद के लिए मंगलवार को दिनभर किसान परेशान रहे। शाम करीब 4 बजे तक खाद नहीं मिलने पर भारतीय किसान यूनियन (सर्वोदय) के जिलाध्यक्ष भानु प्रताप चौहान, प्रदेश अध्यक्ष सरवन भदौरिया और राजीव भदौरिया के नेतृत्व में किसानों ने धरना दिया। सुनवाई नहीं होने पर कुछ देर बाद भदरौली मार्ग को जाम कर दिया। जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि समिति सचिव मनमानी पर उतारू है। बहाने बनाकर वितरण नहीं करते हैं। मंगलवार को भी सर्वर डाउन बताकर खाद का वितरण नहीं किया। उन्होंने सचिव को समिति से हटाने की मांग की। वहीं जाम की सूचना पर नायब तहसीलदार सुधीर गिरी और डीओ विनोद कुमार पहुंचे। इनके सामने भी किसान और भाकियू नेताओं ने सचिव को हटाए जाने की मांग की। शाम करीब 4 बजे शुरू हुआ जाम 6 बजे तक रहा। पुलिस ने बुधवार को वितरण कराए जाने का भरोसा दिलाकर लोगों को शांत कराया। वहीं, एडीसीओ उमेश भारती ने बताया कि जिलेभर में सर्वर की समस्या रही। इससे खाद का वितरण नहीं हो सका है। बुधवार को खाद का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed