फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmers are doing Satyagraha in protest against land acquisition in Mathura

जमीन अधिग्रहण मामला: किसान कर रहे सत्याग्रह, भाकियू ने दिया समर्थन, बोले- जमीन हमारी मां, हम नहीं छोड़ेंगे

Mon, 09 Jan 2023 08:01 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 09 Jan 2023 08:01 AM IST
सार

मथुरा में जबरन किसानों की जमीन अधिग्रहण करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इसके लेकर किसान सत्याग्रह कर रहे हैं। किसानों ने बात न मानने पर आंदोलन का और विस्तार करने की चेतावनी दी है। 

विज्ञापन
Farmers are doing Satyagraha in protest against land acquisition in Mathura
जबरन जमीन अधिग्रहण - फोटो : amar ujala

विस्तार

वृंदावन में किसानों की उपजाऊ जमीन का अधिग्रहण करने का मामला जोर पकड़ता जा रहा है। इसके लेकर कालीदह क्षेत्र में किसान सत्याग्रह कर रहे हैं। यहां रविवार को किसान नेताओं ने पहुंचकर किसानों को अपना समर्थन दिया। इसके साथ ही पुलिस द्वारा किसानों और महिलाओं पर किए गए लाठीचार्ज और खड़ी फसल को बुलडोजर व ट्रैक्टरों से नष्ट किए जाने की निंदा की। सत्याग्रह के बाद किसानों ने उजाड़ी गई फसल का मुआयना भी किया। 

विज्ञापन


किसान नेता कुंवर सिंह निषाद ने कहा कि वृंदावन के किसानों पर लाठीचार्ज करके भूमि कब्जाने वाले प्रशासन को तत्काल मुकदमे वापस लेने होंगे। साथ ही जमीन वापस करनी होगी। अन्यथा यह सत्याग्रह अनवरत जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने इस पूरे प्रकरण का संज्ञान लिया है। इस मामले के उन्होंने साक्ष्य मांगें हैं, जो उन्हें उपलब्ध करा दिए गए हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने भी इस मामले को गंभीरता से लिया है। भारतीय किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष गजेंद्र सिंह गावर ने कहा कि जमीन हमारी मां है और हम धरती मां को नहीं छोड़ेंगे। प्रदेश सरकार को किसानों के साथ न्याय करना होगा। अन्यथा यह आंदोलन इतना बड़ा हो जाएगा, जिसकी कल्पना सरकार ने नहीं की होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस के प्रदेश महासचिव बिट्टू उपाध्याय, प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन सिंह जाटव, भारतीय किसान यूनियन के महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी, समता फाउंडेशन के अध्यक्ष लोकेश राही, कांग्रेस नेता ठाकुर सोहन सिंह सिसौदिया, नागेंद्र, सुरेश तोमर, किशोर, कन्हैया सैनी, धर्मपाल सैनी, राहुल सैनी, रामजीलाल, देवकी नंदन, अमर सिंह मेंबर, बिरजो भैया निषाद, ठाकुर लक्ष्मण सिंह कुशवाहा आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed