फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmers angry due to lack of weighing at sugarcane procurement center

Agra News: गन्ना खरीद केंद्र पर तौल न होने से किसान आक्रोशित

Tue, 05 Dec 2023 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 05 Dec 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Farmers angry due to lack of weighing at sugarcane procurement center
पटियाली। क्षेत्र के गांव अशोकपुर में फर्रुखाबाद जनपद की कायमगंज सहकारी चीनी मिल का केंद्र संचालित है। इस केंद्र पर पिछले 5 दिनों से किसानों के गन्ने की तौल नहीं की जा रही। जिससे किसान दिनरात तौल होने के इंतजार में केंद्र पर डटे हुए हैं। मंगलवार को किसानों ने तौल न होने पर आक्रोश व्यक्त किया। सूचना मिलने पर पटियाली के एसडीएम ने कायमगंज चीनी मिल प्रबंधन से जानकारी मांगी है।पटियाली क्षेत्र के गांव का गन्ना अशोकपुर गन्ना खरीद केंद्र पर डाला जाता है। इस केंद्र पर 1 दिसंबर से गन्ने की तौल शुरू होनी थी, लेकिन केंद्र पर तौल शुरू नहीं हुई। जबकि किसान ट्रैक्टर ट्राली व अन्य वाहनों से अपना गन्ना लेकर केंद्र पर पहुंच गए। 5 दिन बीत जाने के बाद भी तौल न होने पर किसानों ने गन्ना तौल की मांग उठाते हुए केंद्र पर आक्रोश व्यक्त किया। किसान हाकिम सिंह ने बताया कि 2 दिसंबर से वह ट्राली मं गन्ना लेकर केंद्र पर पहुंचे हैं, लेकिन अभी तक तौल नहीं हो पा रही। केंद्र पर कोई कर्मचारी मौजूद नहीं है। वहीं गन्ना किसान राजकुमार, प्रधान सिंह, भूदेव, बृजपाल, अनिल ने गन्ना की तौल शीघ्र शुरू कराने की मांग की है। पटियाली एसडीएम कुलदीप सिंह का कहना है कि कायमगंज के चीनी मिल प्रशासन से तौल न हो पाने के संबंध में जानकारी मांगी गई है। शीघ्र तौल शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed