फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmers accused police of harassment

Agra News: किसानों ने लगाया पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप

Thu, 13 Feb 2025 11:04 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 13 Feb 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
Farmers accused police of harassment
कासगंज। मोहनपुरा मटर मंडी में तीन दिन पूर्व उपनिरीक्षक व किसान के बीच हुए विवाद में किसानों पर हुई कार्रवाई से लोगों में आक्रोश है। किसान से मुकद्दमा हटाने व उपनिरीक्षक पर कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक को संबोधित ज्ञापन किसानों ने चौकी प्रभारी को सौंपा। मांग न माने जाने पर आंदोलनक की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

किसान रामू राघव, विकास, मुकेश कुमार, धर्मेंद्र ने कहा कि किसान कल्लू सिंह निवासी कांतौर मटर मोहनपुरा में मटर मंडी में 11 फरवरी को बैलगाड़ी से मटर बेचने आए थे। इस दौरान किसान कल्लू सिंह पर मंडी में जाम के दौरान बिना किसी कारण के उपनिरीक्षक संजीव तिवारी ने उसे गाली-गलौज कर लाठी मारना शुरू कर दिया। पुलिस उसे जबरन चौकी ले गई और कल्लू सिंह व चार अन्य निर्दोष किसानों के खिलाफ मुकद्दमा पंजीकृत करा दिया। किसानों ने पुलिस अधीक्षक से मांग की कि निर्दोष किसानों के खिलाफ मुकदमा हटाकर आरोपी उपनिरीक्षक के खिलाफ कार्रवाई करें। किसानों ने कहा कि पुलिस किसानों से झूठा मुकद्दमा नहीं हटाती है तो वह किसान आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस दौरान अशोक कुमार, नवीन, रितिक पुंढीर, सुधीर, हरि गोपाल सिंह, दुष्यंत, लकी, अमन ने चौकी प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed