फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmer working on the farm died under suspicious circumstances

Agra News: खेत पर काम कर रहे किसान की संदिग्ध हालात में मौत

Sun, 09 Jul 2023 12:44 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 09 Jul 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Farmer working on the farm died under suspicious circumstances
कासगंज। ढोलना क्षेत्र के गांव गौसपुर भूपाल गढ़ी में शुक्रवार की शाम खेत पर काम कर रहे किसान की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृत प्रधान रतिराम (24) गौसपुर भूपाल गढ़ी गांव का निवासी था। वह अपने खेत पर मेड़बंदी का काम कर रहा था। देर रात तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजन को चिंता हुई। परिजन उसकी तलाश करते हुए खेत पर पहुंचे। जहां वह औधे मुंह गिरा मिला। घटना की जानकारी होने पर अन्य ग्रामीण भी मौके पर एकत्र हो गए। परिजन किसान को उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां परीक्षण के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक किसान के शव का पंचनामा करने की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि मृतक किसान का पोस्टमार्टम कराया है। जिससे मौत का कारण स्पष्ट हो सके। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed