{"_id":"616dcc0d190749724b18bc8f","slug":"farmer-was-killed-by-buffalo-robbers-agra-news-agr5118626152","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैंस लुटेरों ने की थी किसान की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भैंस लुटेरों ने की थी किसान की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैंया (आगरा)। क्षेत्र के दखलीपुरा गांव के किसान भगवंत सिंह (62) का शव 21 अगस्त को कटी चौकी ओवरब्रिज के पास खेत में मिला था। वह 19 अगस्त को भैंस चराने गए थे, तभी से लापता थे। पुलिस का मानना है कि भैंस लुटेरों ने किसान की हत्या की थी। पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में भी ले रखा है।
पुलिस के मुताबिक भगवंत सिंह अपनी सात भैंस चराने लेकर गए थे। देर शाम तक वे भैंस लेकर नहीं लौटे, तो परिजनों ने खोजबीन की। पता नहीं चलने पर 20 अगस्त को थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। 21 अगस्त को उनका शव खेत में मिला था। एसओ अरविंद निर्वाल ने बताया कि दो महीने से पुलिस घटना की जांच में जुटी थी।
सर्विलांस टीम का भी सहयोग लिया। सर्विलांस टीम ने क्षेत्र में सक्रिय मोबाइल नंबरों की जांच की। इसमें करीब 24 नंबर संदिग्ध मिले। इनकी जांच के बाद कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। तब पता चला कि दूसरे जिले के बदमाशों ने भैंस लूटने के लिए किसान की हत्या की थी।
विज्ञापन
भगवंत सिंह की हत्या के बाद बदमाश उनकी भैंस लाद ले गए थे। अब पुलिस ने एक और संदिग्ध को हिरासत में ले रखा है। एसओ ने बताया कि जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।