फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   farmer

हाथरस माइनर में अचानक छोड़ा पानी, सैकड़ों बीघा फसलें हुईं जलमग्न

Sat, 28 Nov 2020 11:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
farmer
टूंडला के गांव राजमल में कटी माइनर की पटरी को बंद करती जेसीबी - फोटो : TUNDLA
टूंडला/नगला बीच (फिरोजाबाद)। हाथरस से फिरोजाबाद के लिए निकली हाथरस माइनर में शनिवार को अचानक पानी छोड़े जाने से टूंडला तहसील के लगभग आधा दर्जन से अधिक गांवों की सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई। इससे किसानों की आलू, गेहूं आदि की फसलों का लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

थाना नारखी क्षेत्र के गांव राजमल, ढकई, रामपुर आदि गांवों के ग्रामीण शनिवार सुबह खेतों की ओर निकले तो खेतों में पानी भरा देख दंग रह गये। उनके आलू, गेहूं आदि की फसलें जलमग्न थीं। किसानों के शोर मचाने पर किसान व उनके परिजन खेेतों की ओर दौड़ पड़े। नहर विभाग द्वारा शुक्रवार रात में अचानक हाथरस माइनर में पानी छोड़ दिया था। जिससे राजमल, ढकई-रामपुर सहित लगभग आधा दर्जन गांवों की सैकड़ों बीघा गेहूं व आलू की फसल जलमग्न हो गई। किसानों ने माइनर की कटी खंदी से खेतों में जा रहे पानी को रोकने का प्रयास किया, किंतु सफलता नहीं मिली। तब किसानों ने भाकियू (भानु) के प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह के माध्यम से नहर विभाग को अवगत कराया।
विज्ञापन

सुबह 11 बजे करीब नहर विभाग के अवर अभियंता व जेसीबी मौके पर पहुंची। तब जाकर कटी माइनर से पानी रोका जा सका। इस बीच करीब दो सौ बीघा फसलों में पानी भर चुका था। फसलों में पानी भरने व जलमग्न होने की सूचना पर भारतीय किसान यूनियन (भानु) के प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह और जिलाध्यक्ष निकुंज ठाकुर अपने कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंच गए। नहर विभाग की लापरवाही को लेकर किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाकियू भानु ने किया चक्का जाम
टूंडला। भारतीय किसान यूनियन (भानु) ने एक अक्तूबर और 10 नवंबर को हाथरस माइनर में पानी को लेकर आगरा-बरेली मार्ग पर 40 घंटे के लिए चक्का जाम कर दिया था। अधिकारियों द्वारा माइनर में पानी आने के आश्वासन पर ही जाम खोला गया था। अधिकारियों के बताए समयानुसार माइनर में पानी छोड़ दिया गया। मगर माइनर की साफ-सफाई न होने, नहर की पटरी टूटी होने की पूरी रोकथाम न करने से पहले ही नहर में अचानक पानी आने से सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई।
इन किसानों की फसलों का हुआ नुकसान
टूंडला। हाथरस माइनर से अजय पुत्र रघुवीर के 10 बीघा आलू, रिशाल सिंह पुत्र रोशनलाल के पांच बीघा आलू, रूकमपाल पुत्र मटरूमल के छह बीघा गेहूं, सुनीता पत्नी वीरपाल पांच बीघा गेहूं, सीमा पत्नी दीपक के दो बीघा आलू, सलीम खां के आठ बीघा आलू, केशव लल्लू साहब छह बीघा गेहूं, संजू पुत्र ओमप्रकाश तीन बीघा गेहूं, धीरेन्द्र पुत्र निरपत के गेहूं, संजय कुमार पुत्र महावीर प्रसाद, सतीश पुत्र रामबाबू, विजेन्दर पुत्र मौजीराम, दिलीप कुमार पुत्र महावीर प्रसाद, रविकुमार पुत्र महावीर आदि किसानों की लगभग डेढ़ सौ से दो सौ बीघा फसल जलमग्न हो गयी।

- माइनर की साफ-सफाई पूरी नहीं हो पायी थी। मनरेगा मजदूर कार्य कर रहे हैं। जंगली जानवरों ने माइनर की पटरी में होल कर दिए थे, जिससे पटरी कट गयी तथा फसलों को नुकसान हुआ है। किसानों को भी टूटी पटरियां देखनी चाहिए थी। - कामिनी, अवर अभियंता, नहर विभाग, फिरोजाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed