{"_id":"5d5d88238ebc3e6c5c25ed43","slug":"farmer-tundla-news-agr4018335180","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों पर दर्ज मुकदमा निरस्त कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों पर दर्ज मुकदमा निरस्त कराने की मांग
विज्ञापन
टूंडला में किसानों की बैठक करते भानु प्रताप सिंह भानु
- फोटो : TUNDLA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। मथुरा टोल प्लाजा पर गत 17 अगस्त को हुए विवाद में किसानों पर दर्ज मुकदमे के विरोध में भारतीय किसान यूनियन ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री के नाम सौंपे ज्ञापन में किसानों ने टोल कर्मियों ने किसानों के विरुद्ध दर्ज कराए मुकदमें को निरस्त कराने की मांग की है। अन्यथा की स्थिति में आंदोलन की चेतावनी दी है।
गत 17 अगस्त को भारतीय किसान यूनियन की महापंचायत में जा रहे किसानों का फरह मथुरा स्थित टोल पर टोल कर्मचारियों से विवाद हो गया था। विवाद के बाद टोल कर्मियों ने दो दर्जन से अधिक किसानों के विरुद्ध थाना फरह में मुकदमा दर्ज करा दिया। किसान पर दर्ज मुकदमे का भारतीय किसान यूनियन ने विरोध किया है।
बुधवार को भारतीय किसान यूनियन का एक प्रतिनिधि मंडल कलक्ट्रेट पहुंचा। मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में किसानों ने मुकदमा को निरस्त कराने की मांग की है। मुकदमा निरस्त नहीं होने की स्थिति में किसानों ने प्रदेश व्यापी आंदोलन की चेतावनी दी है। प्रतिनिधि मंडल में जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह, बिजेंद्र सिंह टाईगर, सुरेशचंद्र, राकेश कुमार वर्मा, जीतकांत सोलंकी, शशिकर कुशवाह एवं भीकम सिंह आदि थे।