{"_id":"63011df712976b0795529b7f","slug":"farmer-tried-to-immolate-himself-by-pouring-petrol-mainpuri-news-agr5439995112","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील में किसान ने की पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील में किसान ने की पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोगांव। शनिवार को गांव अहिरवा निवासी किसान ने संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम से पूर्व प्रधान द्वारा मकान पर कब्जे की शिकायत की। संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो सभागार से बाहर निकल खुद के ऊपर पेट्रोल उड़ेलकर आत्महत्या की कोशिश की। किसान जब तक आग लगा पाता वहां मौजूद अधिवक्ताओं और लोगों ने पकड़ लिया। थाने में ब्लडप्रेशर कम होने पर उसकी हालत बिगड़ गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने किसान पर शांतिभंग की कार्रवाई की है।
शनिवार को तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम अविनाश कृष्ण सिंह, एसपी कमलेश दीक्षित शिकायतें सुन रहे थे। गांव अहिरवा निवासी प्रेमदयाल शाक्य (45) शिकायत लेकर पहुंचे। समाधान न होने से गुस्से में आए और सभागार से बाहर निकल खुद के ऊपर पेट्रोल डाल लिया। वह माचिस जलाता इससे पहले वकीलों तथा लोगों ने पकड़ लिया। पुलिस किसान को हिरासत में लेकर थाने ले गई। थाने में ब्लडप्रेशर कम होने से किसान की हालत बिगड़ी तो उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार होने के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।
प्रेमदयाल ने बताया कि वह पत्नी रीता व पिता दयाराम को साथ लेकर डीएम से शिकायत करने आए थे। न्याय मिलता न देख जान देने की कोशिश की। रीता ने बताया कि गांव में उनका पुराना मकान है। उस पर पूर्व प्रधान ने कब्जा कर लिया है। पति पर दो माह पूर्व हमला करवा चुका है। शनिवार को न्याय की उम्मीद लेकर आए थे लेकिन अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
किसान के प्रकरण में सीओ भोगांव को जांच के आदेश दिए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद मामले में विधिक कार्रवाई की जाएगी।
कुलदेव सिंह, एसडीएम, भोगांव।