{"_id":"d20fdd8e8bc0181e293f8dc7baf6e014","slug":"farmer-sucide-in-agra-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुआवजा न मिलने से आहत किसान ने जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुआवजा न मिलने से आहत किसान ने जान दी
अागरा ब्यूूराे
Updated Fri, 12 Feb 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैतपुर के चौबेपुरा गांव के किसान ने अपने फंदे पर लटककर जान दे
विज्ञापन
दी। वह मुआवजा नहीं मिलने से आहत थे। उनकी आलू की फसल हाईटेंशन लाइन का तार
गिरने से तबाह हो गई थी। गुस्साए लोगों ने बाह-जैतपुर मार्ग पर जाम लगाकर
हंगामा किया। नायब तहसीलदार ने मृतक के परिवार को मुआवजा दिलाने का भरोसा
देकर जाम खुलवाया।
चौबेपुरा निवासी विनोद बघेल (45) ने आलू की बुवाई कर्ज लेकर की थी। दरअसल पिछले साल ओलावृष्टि में उनकी फसल तबाह हो गई थी। इसके बाद उन्होंने कर्ज लेकर आलू की बुवाई की। आगरा-ललितपुर के बीच लगाए जा रहे बिजली के तार उनके खेत के ऊपर से गुजर रहे हैं। इससे फसल तबाह हो गई। ठेकेदार ने मुआवजा देने के बजाय गुरुवार को उन्हें जेल भिजवाने की धमकी दी तो उनकी सहनशक्ति जवाब दे गइ। लाइन डालने के लिए उनके पड़ोसी कल्लू के खेत में जो खंभा लगाया गया, वह सीढ़ी के सहारे उस पर चढ़े, कमीज से फंदा बनाया और इस पर लटक गए। पास के खेत में चारा काट रही उसकी पत्नी गंगाश्री उसका शव देखकर बेहोश हो गईं। गुस्से में आए लोगों ने बाह-जैतपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। परिवारीजनों ने बताया कि वह बार बार फसल बर्बादी के चलते लिया गया कर्ज चुकाने के लिए अपनी तीन बीघा जमीन बेच चुका था। प्रदर्शनकारियों ने ठेकेदार के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में पुलिस के साथ पहुंचे नायब तहसीलदार सोवरन सिंह ने ठेकेदार पर कार्रवाई कराने और मृतक आश्रित परिवार को मुआवजा दिलाने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
यह बेहद गंभीर मामला है, इसकी जांच के आदेश दे दिए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
- पंकज कुमार, डीएम