{"_id":"6ac49024a16a3a8e2706be48","slug":"farmer-s-son-killed-as-unknown-vehicle-hits-tractor-on-up-haryana-border-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"भयानक टक्कर: कई टुकड़ों में बंट गया ट्रैक्टर, किसान के 25 वर्षीय बेटे की मौत; हादसा देख कांप गए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भयानक टक्कर: कई टुकड़ों में बंट गया ट्रैक्टर, किसान के 25 वर्षीय बेटे की मौत; हादसा देख कांप गए लोग
Tue, 06 Oct 2026 11:37 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 06 Oct 2026 11:37 AM IST
सार
नौहझील के मनीगढ़ी निवासी 25 वर्षीय अमर सिंह धान बेचने होडल मंडी जा रहे थे, तभी यूपी-हरियाणा बॉर्डर पर अज्ञात वाहन ने उनके ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए और नीचे दबने से अमर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रॉली में बैठे उनके चाचा सुरक्षित बच गए।
विज्ञापन
किसान के बेटे की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा के नौहझील क्षेत्र के गांव मनीगढ़ी निवासी एक किसान परिवार पर सोमवार रात दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मंडी में धान बेचने जा रहे किसान के 25 वर्षीय बेटे की यूपी-हरियाणा बॉर्डर पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर से ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए और उसके नीचे दबने से युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पूरे गांव में सन्नाटा पसरा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव मनीगढ़ी निवासी किसान रामप्रसाद का 25 वर्षीय बेटा अमर सिंह सोमवार देर शाम अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली में धान लादकर बेचने के लिए हरियाणा की होडल मंडी जा रहा था। उसके साथ ट्रॉली में पीछे चाचा नानकचंद भी बैठे हुए थे। रात करीब साढ़े 11 बजे जब उनका ट्रैक्टर यूपी-हरियाणा बॉर्डर पर पहुंचा, तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ट्रैक्टर में भीषण टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर के टुकड़े-टुकड़े हो गए। हादसे के दौरान ट्रैक्टर चला रहा अमर सिंह उछलकर नीचे गिर पड़ा और ट्रैक्टर के नीचे दबने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गनीमत यह रही कि ट्रॉली में पीछे बैठे चाचा नानकचंद इस भयावह हादसे में बाल-बाल बच गए और सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। गांव के होनहार नौजवान की अचानक हुई मौत से मनीगढ़ी गांव में मातम का माहौल है। मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और टक्कर मारकर भागने वाले अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।