{"_id":"5d15a2c68ebc3e3c8558ea00","slug":"farmer-s-death-by-crushing-truck-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: तेज रफ्तार ट्रक ने किसान को कुचला, मौके पर मौत, हादसे के बाद हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: तेज रफ्तार ट्रक ने किसान को कुचला, मौके पर मौत, हादसे के बाद हंगामा
Sat, 29 Jun 2019 12:21 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नौहझील (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नौहझील (मथुरा)
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 29 Jun 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद ग्रामीणों ने जाम किया मार्ग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा के थाना नौहझील क्षेत्र में शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। नौहझील-गोमत मार्ग पर एक किसान को ट्रक ने कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने मार्ग पर जाम लगाकर काफी देर तक हंगामा किया।
हादसा गांव कोलाहर के समीप हुआ। गांव निवासी 48 वर्षीय किसान हरीसिंह पुत्र पूरन सिंह सुबह खेत की ओर जा रहे थे। जब वो नौहझील-गोमत मार्ग पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। हादसे के बाद ट्रक छोड़ चालक फरार हो गया।
ट्रक के पहिये के नीचे हरीसिंह दब गए। इससे किसान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसा इतना वीभत्स था कि मंजर देखकर लोग सन्न रह गए। गुस्साए ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा करने लगे।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही फोर्स के साथ पुलिस अफसर घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया। इसके बाद वे लोग मार्ग से हटे। इस दौरान करीब एक घंटे तक मार्ग जाम रहा। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।