फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmer's body found in mustard field missing 24 hours ago family members accused him of murder case filed

सरसों के खेत में मिली किसान की लाश: 24 घंटे पहले हुआ लापता, घरवालों ने लगाया हत्या का आरोप; मुकदमा हुआ दर्ज

Mon, 05 Feb 2024 10:05 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 05 Feb 2024 10:05 PM IST
सार

किसान की लाश घरवालों को सरसों के खेत में मिली। वो खेत पर जाने की कहकर घर से गया था, उसके बाद नहीं लौटा। परिवार के लोगों ने गांव के ही छह लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
 

विज्ञापन
Farmer's body found in mustard field missing 24 hours ago family members accused him of murder case filed
किसान का फाइल फोटो और मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज के सोरोंजी के बदरिया में नए बिजली घर के समीप सरसों के खेत में लापता किसान का शव मिला। किसान के पुत्र ने छह आरोपियों के खिलाफ हत्या किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वह रविवार की दोपहर से लापता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन


बदरिया निवासी सुनील (50) रविवार की दोपहर घर से खेत पर जाने की कहकर निकला, लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं आया। परिजन को चिंता हुई। परिजन ने उसकी तलाश शुरू कर दी। तलाश के दौरान सुबह उसका शव बिजली के घर पास सरसों के खेत में पड़ा मिला। जानकारी होते ही आस-पास के लोग भी एकत्रित हो गए। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।
विज्ञापन


सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। फोरेंसिक टीम एवं डॉग स्क्वायड ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक सुनील के पुत्र अमन ने हत्या कर शव को खेत में डालने का आरोप लगाया है। मामले में कस्बा के ही धर्मी, जंगी, पप्पू, रंजीत, कुमरपाल, मुनेश के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी भोजराज अवस्थी ने बताया किया मृतक के पुत्र की तहरीर के आधार पर छह आरोपियों के खिलाफ हत्या किए जाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मृतक का पोस्टमार्टम कराया है। आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिशें दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed