फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmer's body found hanging on Jamun tree

जामुन के पेड़ पर फंदे से लटका मिला किसान का शव

Sat, 17 Sep 2022 12:02 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 12:02 AM IST
सार

कुर्रा क्षेत्र के मोहब्बतपुर गांव निवासी किसान मुन्ना लाल (65) बृहस्पतिवार की शाम खेत पर गए थे। लेकिन देर शाम तक वो वापस घर नहीं लौटे, इस पर परिजनों को चिंता हुई। परिवार के सदस्यों ने उनकी तलाश खेत के अलावा आसपास के क्षेत्र में की, लेकिन मुन्ना लाल का कहीं कोई पता नहीं चला।

विज्ञापन
Farmer's body found hanging on Jamun tree

विस्तार

मैनपुरी। थाना कुर्रा क्षेत्र के मोहब्बतपुर गांव में शुक्रवार की सुबह एक किसान का शव जामुन के पेड़ पर चादर के फंदा से लटका मिला, परिजनों के अनुसार किसान बृहस्पतिवार की शाम से ही घर से लापता था। परिजन लगातार तलाश कर रहे थे। खुदकुशी की वजह को लेकर परिजन कोई जानकारी नहीं दे सके। पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

कुर्रा क्षेत्र के मोहब्बतपुर गांव निवासी किसान मुन्ना लाल (65) बृहस्पतिवार की शाम खेत पर गए थे। लेकिन देर शाम तक वो वापस घर नहीं लौटे, इस पर परिजनों को चिंता हुई। परिवार के सदस्यों ने उनकी तलाश खेत के अलावा आसपास के क्षेत्र में की, लेकिन मुन्ना लाल का कहीं कोई पता नहीं चला। शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों ने किसान का शव पड़ोसी के खेत में लगे जामुन के पेड़ पर चादर के फंदा से लटका देखा, जानकारी मिलने पर परिवार के लोग रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक पहलवान सिंह ने मौके पर पहुंच कर घटनाक्रम की जानकारी की। पुत्र संदीप द्वारा बताया गया कि पिता ने खुदकुशी की है, लेकिन ऐसा क्यों किया इसको लेकर कोई वजह की जानकारी से इंकार किया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed