{"_id":"60e73b5d8ebc3e9eb00d9e4a","slug":"farmer-murdered-with-a-knife-in-village-chhachha-mainpuri-news-agr499052489","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव छाछा में किसान की चाकू से गोदकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव छाछा में किसान की चाकू से गोदकर हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोगांव (मैनपुरी)। खेत पर पानी लगाने गए एक किसान की चाकू से गोद कर हत्या कर दी गई। बृहस्पतिवार सुबह शव घर से कुछ दूरी पर पुलिया के नीचे पड़ा मिला। सूचना मिलने के बाद सीओ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। किसान के बेटे ने एक युवक पर हत्या का शक जताया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना क्षेत्र के गांव छाछा निवासी 52 वर्षीय प्रमोद कुमार बुधवार देर शाम गांव से कुछ दूर स्थित खेत पर पानी लगाने की बात कह कर घर से निकले थे। देर रात तक वह घर नहीं लौटे तो परिजनों ने सोचा कि वह कहीं रुक गए होंगे। बृहस्पतिवार सुबह होते ही परिजन उनकी तलाश करने लगे। उधर थाना पुलिस को गांव बनाहार जाने वाली खर्रा पुलिया के नीचे एक शव पड़ा होने की सूचना मिली।
सूचना पर सीओ अमर बहादुर पुलिस बल के साथ पहुंच गए। पुलिया के नीचे पड़े शव को छिपाने के उद्देश्य से ऊपर सूखी घास व झाड़ियां रखी गईं थीं। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने शिनाख्त की। जानकारी पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। प्रमोद के बेटे ने गांव में मोबाइल की दुकान किए एक युवक पर शक जताया। हालांकि मामले में समाचार लिखे जाने तक कोई तहरीर नहीं दी गई थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौके पर पहुंची फोरेंसिक की टीम व डॉग स्कवॉड ने घटनास्थल की जांच की।
विज्ञापन
एक किशोरी से जुड़ा हो सकता है हत्या का राज
प्रमोद कुमार की बेरहमी से की गई हत्या के पीछे परिवार की एक किशोरी को ले जाने वाले युवक व साथियों का हाथ भी हो सकता है। उनके बेटे अमन ने बताया कि करीब दो माह पहले परिवार की एक किशोरी को आरोपी अगवा कर ले गया था। दबाव के चलते दो दिन किशोरी घर आ गई थी। तभी से आरोपी रंजिश मान रहा है।
चाकू से किए आठ वार
जिस तरह से प्रमोद कुमार के शरीर पर एक के बाद आठ जगहों पर चाकू से वार किए गए हैं। इसको देखकर साफ तौर पर कहा जा सकता है कि हत्या करने वाले को प्रमोद से गहरी रंजिश रही होगी। बदले और गुस्से की भावना में एक के बाद शरीर पर आठ स्थानों पर वार किए।