फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   farmer

कर्ज से परेशान युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Thu, 02 Jul 2020 05:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 05:51 PM IST
विज्ञापन
farmer
कुसमरा (मैनपुरी)। रामनगर मार्ग के पास निवास कर रहे एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों के अनुसार बैंक से कर्ज लिया था, जिसे वह चुका नहीं पा रहा था। वह काफी परेशान रहता था। शव का पोस्टमार्टम इटावा में कराया गया। हालांकि समाचार लिखे जाने तक थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन

थाना किशनी के कुसमरा-रामनगर मार्ग के पास यादव नगर निवासी 27 वर्षीय गौरव यादव ने कुछ समय पूर्व बैंक से कर्ज लिया था। उस पर कुछ साहूकारों का भी कर्ज था। बैंक और साहूकारों के कर्ज के चलते वह परेशान रहने लगा था। दोनों ही कर्ज वह चुका नहीं पा रहा था। जिस वजह से परेशान होकर बुधवार की रात उसने घर के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। बृहस्पतिवार की सुबह जब परिजन जागे तो गौरव का शव फंदे पर लटकता देख होश उड़ गए। परिजन फंदे से उतारने के बाद गौरव को सैफई ले गए। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सैफई पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए इटावा भेजा। हालांकि उक्त मामले में अभी तक थाना व चौकी में कोई तहरीर नहीं दी गई थी। वहीं कर्ज कितना था इस बारे में परिजन जानकारी नहीं दे सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed