फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmer killed in Saiyan, dead body found in the field

सैंया में किसान की हत्या, खेत में मिला शव

Sat, 21 Aug 2021 01:03 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Farmer killed in Saiyan, dead body found in the field
सैंया। क्षेत्र में ग्राम दखली का पुरा निवासी भगवंत सिंह (62) का शव शुक्रवार की शाम खेत में मिला। गले में रस्सी कसी थी। नाक से खून भी बहा था। इससे लोग हत्या किया जाना मान रहे हैं। वह बृहस्पतिवार की सुबह भैंस चराने गए थे, तभी से लापता थे। परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। भैंस के भी नहीं मिलने से परिजनों का शक पशु चोरों पर है। सूचना पर एसपी ग्रामीण और सीओ खेरागढ़ ने पहुंचकर जानकारी ली। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक भगवंत सिंह बृहस्पतिवार की सुबह आठ बजे अपनी सात भैंस चराने लेकर गए थे। शाम तक सात भैंस लेकर चराने के लिए निकले थे। शाम पांच बजे वह घर नहीं लौटे, तो परिजन खोजबीन में जुटे। रात आठ बजे तक भगवंत सिंह और भैंसों का कुछ पता नहीं चलने पर घरवालों ने थाने में सूचना दी। पुलिस भी उनकी तलाश में लगी। पर, कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन

दूसरे दिन भी परिजन उन्हें खोज रहे थे, तभी कटी चौकी ओवरब्रिज के पास ढैंचा के खेत से बदबू आती महसूस हुई। परिजन वहां गए तो भगवंत सिंह का शव पड़ा था। घरवालों ने बताया कि गले में रस्सी का फंदा कसा हुआ था। नाक से खून भी बहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या की सूचना पर एसपी ग्रामीण (पश्चिमी) सत्यजीत गुप्ता, सीओ खेरागढ़ बीके पांडेय भी पहुंचे। परिजनों ने बताया कि जीविका के लिए उन्होंने भैंस पाल रखी थी। उनकी किसी से कोई रंजिश भी नहीं थी। वहीं उनकी सारी भैंस भी गायब हैं। इस पर लोग पशुचोरों द्वारा हत्या कर भैंस लूट ले जाने का शक जता रहे हैं।
सीओ खेरागढ़ बीके पांडेय ने बताया कि गुमशुदगी को अब तहरीर के आधार पर हत्या में तरमीम किया जाएगा। घटना की जांच और आरोपियों की धरपकड़ में पुलिस लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed