{"_id":"5fb806458ebc3e1a242d35f3","slug":"farmer-kasganj-news-agr4687227106","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुआवजे के लिए दर दर भटक रहे किसान, बढ़ रहा आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुआवजे के लिए दर दर भटक रहे किसान, बढ़ रहा आक्रोश
विज्ञापन
कासगंज कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते मुआवजे के लिए भटक रहे किसान
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। न्यायालय के लिए नौ साल पहले हुए भूमि अधिग्रहण के मामले में किसानों को मुआवजा नहीं मिल पा रहा है। पीड़ित किसानों ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट पहुंच प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने मांग की है कि जल्द ही मुआवजा दिया जाए अन्यथा वे आंदोलन करेंगे।
डीएम सीपी सिंह को ज्ञापन देने पहुंचे किसानों ने कहा कि उनकी जमीन का अधिग्रहण नौ साल पहले मामो स्थित न्यायालय के लिए हो गया था लेकिन अधिग्रहण की एवज किसानों को मुआवजा नहीं मिल सका। किसान सालों से दर-दर भटक रहे हैं। न तो अधिकारी ही इस ओर कोई ध्यान दे रहे हैं और न ही उनकी समस्याओं का समाधान हो रहा है। किसानों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि उनकी समस्या का समाधान किया जाए और जल्द ही भूमि अधिग्रहण की एवज मुआवजा दिया जाए। मांग करने वालों में देवेंद्र, हरी सिंह, सोनू, मोहन सिंह, खेमकरण, छोटे लाल, पार्वती, हाकिम सिंह, भूदेव सिंह, कुंवरपाल, राजाराम, अनार सिंह आदि प्रमुख हैं।
तो दोगुनी हो जाती धनराशि
प्रदर्शन कर रहे किसान सोनू और राजाराम ने बताया कि यदि समय रहते मुआवजे की धनराशि मिल जाती तो अब तक यह धनराशि दोगुनी हो जाती। क्योंकि यदि एफडी कर देते तो बैंक दोगुनी धनराशि देती। हमें लाखों रुपये का नुकसान जिम्मेदारों की अनदेखी से हुआ है।