फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmer injured in Nilgai attack dies

Agra News: नील गाय के हमले में घायल किसान की मौत

Sun, 22 Jun 2025 11:19 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Farmer injured in Nilgai attack dies
 सिढ़पुरा में ग्रामीणों द्वारा पकड़ी गई नील गाय।  - फोटो : सिढ़पुरा में ग्रामीणों द्वारा पकड़ी गई नील गाय।
कासगंज। सिढ़पुरा में तीन दिन पहले नील गाय ने मूंग तोड़ते वक्त किसान पर हमला कर दिया। हमले में किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए आगरा ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान किसान की मौत हो गई।
विज्ञापन

मोहल्ला सुभाषनगर दक्षिण निवासी किसान जगदीश (65) 20 जून की शाम खेत पर मूंग की फली तोड़ रहे थे। इस बीच गांव में नील गाय घुस आई। अन्य किसानों ने नील गाय को अपने खेतों से भगाया तो वह जगदीश के खेत में घुस गई और अचानक हमला कर दिया। किसान को दौड़ा कर जमीन पर पटक दिया, जिससे वह घायल हो गए। खेत पर मौजूद अन्य लोगों ने जैसे-तैसे उनको बचाया। परिजन उन्हें पटियाली में निजी चिकित्सक के पास ले गए। चिकित्सक ने हालत गंभीर होने पर उनको रेफर कर दिया। इसके बाद उनको एटा फिर वहां से फिरोजाबाद ले जाया गया, लेकिन किसान की हालत में सुधार नहीं आया। परिजन उनको आगरा ले गए। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत के बाद परिजन शव को वापस गांव ले आए और अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन



नील गाय को पकड़कर वन विभाग के किया सुपुर्द
सिढ़पुरा। किसान जगदीश राठौर पर नील गाय के हमले के बाद ग्रामीणाें में आक्रोश फैल गया। उसकी मौत की खबर गांव पहुंची तो गुस्साए ग्रामीणाें ने रविवार दोपहर नील गाय को रस्सियों से बांधकर वन विभाग के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान जगदीश राठौर पर नील गाय के हमले की घटना बुधवार शाम को हुई। घटना के बाद से ग्रामीण नील गाय की तलाश में जुटे रहे। जिससे वह किसी और पर हमला न कर सके। किसान की मौत के बाद रविवार दोपहर नील गाय फिर से गांव के खेतों में देखी गई। इसकी सूचना ग्रामीणों को मिली तो वह मौके पर पहुंच गए। नील गाय को घेराबंदी करते हुए रस्सी के जरिये पकड़ लिया। फिर वन विभाग को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे वनकर्मियों ने नील गाय को कब्जे में लेकर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed