फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmer injured in leopard attack, saved his life by fighting

तेंदुए के हमले में किसान घायल, भिड़कर बचाई जान

Mon, 03 Jan 2022 01:42 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Farmer injured in leopard attack, saved his life by fighting
बाह (आगरा)। चंबल के बीहड़ में रविवार की दोपहर हरलालपुरा गांव के किसान हरि बिहारी (45) पर तेंदुए ने हमला कर दिया। चीखें सुनकर बीहड़ में मौजूद चरवाहे लाठी-डंडे लेकर दौड़े तो तेंदुआ भाग निकला। घायल किसान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों को सतर्कता बरतने की हिदायत दी है।
विज्ञापन

हरि बिहारी ने बताया कि वह फसलों की सुरक्षा के लिए बाड़ लगाने के लिए झांकर (झाड़ियां) लेने के लिए बीहड़ में गए थे। तभी तेंदुए ने हमला किया। बचाव के लिए वह तेंदुए से भिड़ गए। शोर भी मचाया, जिससे बीहड़ में मौजूद चरवाहे मौके पर आ गए। हमले में किसान का एक हाथ जख्मी हो गया है। बाह के रेंजर आरके सिंह राठौड़ ने बताया कि तेंदुए के हमले की सूचना मिली है। किसान को नियमानुसार मुआवजा दिलाया जाएगा। वन विभाग की टीम वन्य जीव की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक हरलालपुरा के समीप बीहड़ में तेंदुए ने रविवार की सुबह बछडे़ का शिकार भी किया था। तब चरवाहे वहां से भाग आए थे। लोगों ने बताया कि तेंदुए के साथ दो शावक भी हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उनके गांव के समीप पहली बार तेंदुआ दिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed