{"_id":"8e99ec81c4bd12c91a56b7bb402b3d9b","slug":"farmer-hindi-news-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"पावरग्रिड की लापरवाही से हुई विनोद की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पावरग्रिड की लापरवाही से हुई विनोद की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
Updated Sun, 14 Feb 2016 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैतपुर के चौबेपुरा गांव में मुआवजा मांगने पर पावर ग्रिड के ठेकेदार के हड़काने पर किसान विनोद बघेल के खुदकुशी करने के मामले में शनिवार को किसान यूनियन के नेताओं ने मोर्चा संभाल लिया। उन्होंने कहा कि मुआवजा मिलने के बाद ही लाइन खींचने दी जाएगी। वहीं, प्रशासन ने भी जांच में पावर ग्रिड की लापरवाही को किसान की मौत का जिम्मेदार माना है।
बता दें कि आगरा-ललितपुर विद्युत लाइन बिछाने के दौरान आलू की फसल नष्ट होने पर मुआवजा मांगने वाले चौबेपुरा निवासी किसान विनोद बघेल (45) को ठेकेदार ने हड़का दिया था। इससे क्षुब्ध होकर विनोद ने बिजली के पोल पर लटककर जान दे दी थी। एसडीएम उमाशंकर ने तहसीलदार की जांच रिपोर्ट एडीएम वित्त एवं राजस्व को भेज दी है। इसमें विनोद बघेल की मौत के पीछे पावरग्रिड की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया गया है। साथ ही मुआवजे के रूप में पावरग्रिड से पांच लाख रुपये दिलाने की सिफारिश की है। वहीं, शनिवार को किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष गिरीश कटारा, विष्णु कटारा, केएस राना, वीरेन्द्र सिंह धाकरे आदि चौबेपुरा पहुुंचे और मामले की जानकारी ली। उन्होंने एलान किया कि जब तक किसानों को उनकी फसल का मुआवजा नहीं मिलता तब तक लाइन पर काम नहीं होने दिया जाएगा। उनके आह्वान पर बड़ी संख्या में किसान लट्ठ लेकर मौके पर पहुंच गए। उधर, घटना के तीसरे दिन भी रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी। पुलिस अब तक तहरीर न आने का तर्क देे रही है। पूर्व विधायक मधुसूदन शर्मा ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया और एसडीएम से रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि मुआवजे के लिए वे डीएम से मिलेंगे।
--------
किसानों के हित में भाकियू ने शुरू की पदयात्रा
फतेहाबाद। किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने पदयात्रा शुरू कर दी है। पदयात्रा ग्राम बिसैरी भांड से शुरू होकर टर्रकपुरा, बांस, पवावली से होती हुई ग्राम इस्लामपुर पहुंची। प्रथम रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन यात्रा चलेगी। ग्राम प्रधान बलदेव सिंह, प्रधान गिर्राज सिंह ने पदयात्रियों का स्वागत किया। ग्राम पवावली में हुई पंचायत में किसानों ने मांग की कि पावरग्रिड से प्रभावित गांव को नि:शुल्क बिजली और परिवार के एक सदस्य को पेंशन मिले। इस दौरान जैतपुर के चौबेपुरा की घटना की निंदा करते हुए ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। साथ ही किसान के परिवारीजनों को 20 लाख रुपये मुआवजा दिलवाने की मांग की। बैठक में श्याम सिंह चाहर, विष्णु कटारा, भीमसेन तौमर, शैतान सिंह, बलदेव सिंह, विजेंद्र प्रधान, कमलेश, राजेंद्र सिंह, दर्शन सिंह, राधा रानी आदि मौजूद रहे।