फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   farmer fair

तीन ब्लॉकों पर हुआ किसान मेला, किसानों को किया जागरूक

Wed, 06 Jan 2021 10:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
farmer fair
मैनपुरी। किसान कल्याण मिशन के तहत बुधवार को जिले के तीन ब्लॉक में किसान मेलों का आयोजन किया गया। इसमें किसानों की आय दोगुनी करने के लिए उन्नत खेती के बारे में जानकारी देने के साथ ही शासन की ओर संचालित योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन

ब्लॉक सुल्तानगंज, घिरोर और किशनी में बुधवार को किसान मेलों का आयोजन किया गया। विकास खंड घिरोर में आयोजित किसान मेले का शुभारंभ राज्यसभा सांसद हरनाथ सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार लगातार किसानों के हित के लिए प्रयास कर रही है। इसके बाद कृषि वैज्ञानिकों ने रबी की उन्नत खेेती के साथ ही बागबानी के बारे में किसानों को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बागबानी से एक बार निवेश कर लंबे समय तक उत्पादन किया जा सकता है।
विज्ञापन

इसके साथ ही किसानों को फूलों की खेती और पशुपालन के प्रति भी जागरूक किया गया। विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉलों का भी किसानों ने अवलोकन किया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योजनाओं में आच्छादित किसानों को प्रमाण पत्र भी उपलब्ध कराए गए। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अनुजेश प्रताप सिंह, ब्लॉक प्रमुख सत्यापाल सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान, खंड विकास अधिकारी धीरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशनी में मेले का शुभारंभ स्नातक एमएलसी मानवेंद्र सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि किसानों की आय को दोगुना करना ही सरकार का लक्ष्य है। अगर किसी किसान को कोई समस्या है तो वह संबंधित अधिकारी को बताए। उउन्होंने किसानों से परंपरागत खेती में बदलाव लाने के लिए कहा। इस दौरान किसानों को कृषि यंत्रों पर दिए गए अनुदान के प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।

कार्यक्रम में जिला कृषि अधिकारी डॉ. गगनदीप सिंह, रमाशंकर तिवारी, एडीओ कृषि नरेश राठौर, दुशासन सिंह आदि मौजूद रहे। विकास खंड सुल्तानगंज में आयोजित किसान मेले का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी ईशा प्रिया ने किया। उन्होंने किसानों से सब्जियां उगाने, पशुपालन करने की अपील की। मेले में उपस्थित महिला किसानों से भी आगे आकर बेहतर मुकाम हासिल करने के लिए कहा। इस दौरान उप कृषि निदेशक डीवी सिंह व किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed