फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   farmer dies of shock due to paddy crop ruin in agra

बारिश के कारण बर्बाद हुई धान की फसल, सदमे में किसान की मौत

Sat, 12 Oct 2019 12:35 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 12 Oct 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
farmer dies of shock due to paddy crop ruin in agra
किसान भरत सिंह का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर सीकरी ब्लाक क्षेत्र के ग्राम भड़कौल के रहने वाले किसान शुक्रवार को सदमे में जान चली गई। परिवारीजनों के मुताबिक ज्यादा बारिश होने से उनकी 10 बीघा धान की फसल बर्बाद हो गई है। इसके कारण वो कई दिनों से परेशान थे। 
विज्ञापन


ग्राम भड़कौल निवासी किसान भरत सिंह (55) पुत्र छीतर सिंह ने इस साल 10 बीघे में धान की रोपाई कराई थी। उनके भतीजे प्रधान ओमप्रकाश डांगुर ने बताया कि सितंबर महीने में लगातार कई दिनों तक जोरदार हुई बारिश के कारण खेतों में पानी भर गया। इसके कारण फसल खराब हो गई। 
विज्ञापन


खेत में फसल खराब हुई देख भरत सिंह कई दिनों से परेशान थे। उनके भतीजे की मानें तो शुक्रवार की सुबह वह खेत पर गए थे। वहीं बर्बाद हुई फसल देखकर गिर गए। जानकारी होने पर परिवारीजन पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अन्य भतीजे मुकेश डांगुर ने बताया कि कई दिनों से फसल खराब होने के बारे में वो अपनी चिंता जताते रहते थे। घरवालों की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टशाम को घरवालों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed