फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmer dies after being hit by rotavator

Agra News: रोटावेटर की चपेट में आने से किसान की मौत

Sat, 23 Nov 2024 01:05 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 23 Nov 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
Farmer dies after being hit by rotavator
सहावर। तहसील क्षेत्र के ग्राम अल्लीपुर में खेत की जुताई करवा रहे एक किसान शुक्रवार की शाम रोटावेटर की चपेट में आ गया। जबतक ट्रैक्टर रोकर उसे बचाने का प्रयास किया गया, उसकी मौत हो गई। पुलिस ने किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

अल्लीपुर गांव निवासी धर्मेंद्र (47) पुत्र रामलड़ैते खेती-किसानी कर घर-परिवार का भरण पोषण करते थे। शुक्रवार को वह अपने खेत की जुताई करवा रहे थे। तभी वह रोटावेटर की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा होते देख मौके पर मौजूद लोगों ने रोटावेटर बंदकर उन्हें बचाने का प्रयास किया। लेकिन तब तक वो बुरी तरह से घायल हो चुके थे। परिजन आनन फानन में घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। जहां परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं धर्मेंद्र की मौत की जानकारी मिलते ही परिजन में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed