{"_id":"60f40c172ffa4a231606857e","slug":"farmer-died-in-lightning-strikes-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: बारिश के दौरान कहर बनकर गिरी आकाशीय बिजली, खेत में काम कर रहे किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: बारिश के दौरान कहर बनकर गिरी आकाशीय बिजली, खेत में काम कर रहे किसान की मौत
Sun, 18 Jul 2021 04:48 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नौहझील (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नौहझील (मथुरा)
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 18 Jul 2021 04:48 PM IST
सार
जिले में रविवार को बारिश होने से जहां लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली, वहीं बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा जिले के थाना नौहझील क्षेत्र में रविवार को बारिश के दौरान आकाशीय बिजली कहर बनकर गिरी। गांव मकरंदगढ़ी के बाहर आकाशीय बिजली गिरने से खेत में काम कर रहे युवा किसान की मौत हो गई। किसान की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
रविवार को दोपहर गांव मकरंदगढ़ी निवासी नेत्रपाल (उम्र 26 वर्ष) पुत्र करुआ उर्फ कारे सिंह अपने खेत में धान की पौध रोपाई का काम कर रहा था। तभी अचानक तेज आंधी के साथ बारिश होने लगी।
विज्ञापन
कुछ देर बाद ही आकाशीय बिजली ने खेत में काम कर रहे किसान नेत्रपाल को चपेट में ले लिया। इससे किसान ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद आसपास खेतों में काम कर रहे किसान दौड़ पड़े। घटना की जानकारी होने के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन