{"_id":"5c50394ebdec220c0c3213a9","slug":"farmer-death-in-bull-attack-in-mainpuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंचाई कर रहे किसान पर सांड़ ने किया हमला, पटक पटककर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंचाई कर रहे किसान पर सांड़ ने किया हमला, पटक पटककर मार डाला
Tue, 29 Jan 2019 07:11 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 29 Jan 2019 07:11 PM IST
विज्ञापन
मृतक किसान राजेंद्र सिंह का फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी जिले में आवारा पशुओं का आतंक जारी है। थाना बिछवां क्षेत्र में सांड़ ने किसान की जान ले ली। किसान खेत पर सिंचाई कर रहा था। तभी सांड़ ने उस पर हमला कर दिया। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
थाना क्षेत्र के गांव सुल्तानगंज निवासी 70 वर्षीय राजेंद्र सिंह सोमवार की शाम खेत पर फसल को पानी लगाने के लिए गए थे। परिजनों के अनुसार इसी बीच वहां घूम रहे एक सांड़ ने उन पर हमला बोल दिया।
बुजुर्ग किसान ने भागने की कोशिश की, लेकिन सांड़ ने उन्हें पटक पटककर अधमरा कर दिया। जब परिजन तलाश करते हुए खेत पर पहुंचे तो राजेंद्र को मरणासन्न देख होश उड़ गए। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में किसान ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
इस बीच किसी ने पुलिस को किसान की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या किए जाने की सूचना दी। आनन-फानन में पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। परिजनों व ग्रामीणों से बातचीत करने के बाद किसी से रंजिश की बात सामने नहीं आई।
वहीं परिजनों की ओर से भी हत्या की बात से इंकार किया गया। परिजनों के अनुसार सांड़ के हमले में ही मौत हुई है। इसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।