फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmer death due to shock after crop damage by stray cattle in mainpuri

आवारा पशुओं ने फसल की बर्बाद, बेटी की शादी से पहले सदमे से किसान की मौत

Mon, 21 Oct 2019 12:07 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 21 Oct 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
Farmer death due to shock after crop damage by stray cattle in mainpuri
किसान धन सिंह का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी जिले में एक किसान ने फसलों की पैदावार के बल पर बेटी के हाथ पीले करने का सपना देखा था। एक तो फसल की पैदावार कम हुई, ऊपर से आवारा पशुओं ने फसल को खेत में ही बर्बाद कर दिया। 
विज्ञापन


बेटी की शादी में होने वाले खर्च की व्यवस्था को लेकर किसान सदमे में आ गया। रविवार को दिल का दौरान पड़ने से उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि किसान शादी खर्च को लेकर बेहद चिंतित थे। वो दबाव महसूस कर रहे थे।
विज्ञापन


थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव पर्वतपुर निवासी 57 वर्षीय किसान धन सिंह के पास सात बीघा जमीन है। परिजनों के अनुसार धान और बाजरा की पैदावार के बल पर उन्होंने अपनी बेटी की शादी भी तय कर दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी की शादी के खर्च को लेकर थे चिंतित

शादी की तारीख नजदीक आने लगी थी, वहीं इस पर खर्च होने वाले धन की व्यवस्था को लेकर किसान मंडी के व्यापारियों से संपर्क में थे। वो फसल को बेच पाते इससे पहले ही आवारा पशुओं ने फसल को बरबाद कर दिया। 

वहीं, धान की पैदावार भी बेहद कम हुई। अब फसल से उम्मीद खत्म हो चुकी थी। वहीं बेटी की शादी के लिए धन की आवश्यकता किसान को परेशान किए जा रही थी। 

रविवार दोपहर किसान के सीने में अचानक दर्द हुआ और देखते ही देखते सांसे थम गईं। परिजनों ने बताया कि फसल की बरबादी और बेटी की शादी की चिंता में ही किसान की सदमे से मौत हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed