फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmer couple tried to commit suicide by drinking poisonous medicine

Agra News: किसान दंपती ने जहरीली दवा पीकर की जान देने की कोशिश

Mon, 25 Nov 2024 05:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 25 Nov 2024 05:35 PM IST
विज्ञापन
Farmer couple tried to commit suicide by drinking poisonous medicine
किसान दंपती ने जहरीली दवा पीकर की जान देने की कोशिश
विज्ञापन

- स्कूल संचालक पर धोखाधड़ी कर जमीन का बैनामा कराने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव बदनपुर खर्रा में रविवार की देर रात किसान दंपती ने जहरीली दवा पीकर जान देने की कोशिश की। जिला अस्पताल से किसान को मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। पत्नी का उपचार चल रहा है। आरोप है कि एक स्कूल संचालक ने धोखाधड़ी कर 7 बीघा जमीन का बैनामा करा लिया। एसपी ने मामले में गंभीरता से जांच कर कार्रवाई की बात कही है।
दन्नाहार क्षेत्र के गांव बदनपुर खर्रा निवासी संजीव राजपूत (40) का गांव में करीब सात बीघा खेत है। इसका सौदा शहर के एक स्कूल संचालक के तय हुआ था। करीब दो माह पहले तहसील में बैनामा की प्रक्रिया पूर्ण की गई थी। रविवार की रात संजीव और पत्नी सावित्री (38) ने फसल में कीटनाशक के रूप में प्रयोग की जाने वाली दवा पी ली। दंपती की हालत बिगड़ने के बाद जब परिजन और आसपास के लोगों को जानकारी हुई तो दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से देर रात संजीव को मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर कर दिया गया। सावित्री देवी ने बताया कि एक स्कूल संचालक ने पति से नशे की हालत में 7 बीघा जमीन का बैनामा करा लिया। उनको रुपये भी नहीं दिए गए। कई बार फोन किया तो फोन भी नहीं उठाते। उनके पास से जीविका का साधन जमीन छीन ली गई। वह लोग अपनी जमीन वापस मांग रहे हैं, लेकिन न तो रुपया मिला और जमीन भी हाथ से चली गई। जिस कारण से उन्होंने पति के साथ जान देने की कोशिश की।
विज्ञापन


स्कूल संचालक ने कहा, पूरा भुगतान किया
किसान दंपती के जहर खाकर खुदकुशी के मामले में जब स्कूल संचालक ब्लूमिंग बड्स राघव पचौरी से जानकारी ली। उन्होंने बताया कि जमीन का बैनामा कराया है और चेक और नकद में रुपये का भुगतान किया है। रुपये महिला का एक परिचित लेकर चला गया है। इस बारे में किसान दंपती से कहा था कि वह लोग उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराएं। लेकिन वह लोग जमीन वापस लौटाने पर अड़ गए। उन्होंने कानूनी प्रक्रिया के अनुसार भी जमीन का पूरा मूल्य देकर ही खरीद की है। उन पर लगाए गए आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदनपुर में दंपती को देर रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मामला उनके संज्ञान में है। गहनता के साथ जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी।
विनोद कुमार, पुलिस अधीक्षक मैनुपरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed