{"_id":"5a9d71684f1c1bdd0b8b7167","slug":"farmer-committed-suicide-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"किसान ने बेटियों की शादी के लिया था कर्ज, चुका न सका तो दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान ने बेटियों की शादी के लिया था कर्ज, चुका न सका तो दे दी जान
न्यूज डेस्क अमर उजाला किरावली (आगरा)
Updated Mon, 05 Mar 2018 10:06 PM IST
विज्ञापन
suicide
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के अछनेरा थाना क्षेत्र के गांव महुअर में आर्थिक तंगी और कर्ज के बोझ के चलते रविवार की रात किसान सुंदरलाल घर में फंदा लगाकर जान दे दी।
किसान अपनी दो बेटियों की शादी में साहूकारों से लिए कर्ज के कारण परेशान थे। इसी के चलते उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया। घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया।
गांव महुअर निवासी किसान सुंदरलाल (40) पुत्र होतीलाल जाटव ने रविवार की रात अपने घर के एक कमरे में पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवारीजनों को घटना की जानकारी सोमवार की सुबह हो सकी।

इस पर परिवार में कोहराम मच गया। परिवारीजनों ने बताया कि सुंदरलाल ने दो वर्ष पहले दलालों के माध्यम से साढे़ तीन बिस्वा जमीन लोहकरेरा गांव में पौने तीन लाख रुपये में खरीदी थी।
रुपये नहीं चुका पाने के चलते वह उसे बेचना चाहते थे, लेकिन बिक नहीं पा रही थी। इसी बीच उन्होंने साहूकारों से तीन लाख रुपये कर्ज लेकर अपनी दो बेटियों वीनेश और राजकुमारी की शादी कर दी।
लेकिन कर्ज नहीं चुका पाने कारण वह परेशान रहने लगे। रविवार की रात को उन्होंने अपने कमरे में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। मृतक की पत्नी सरोज को घटना की जानकारी सुबह हुई तो चीख पुकार मचा दी।

परिजनों पर टूटा गमों का पहाड़
मौके पर जुटे लोगों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटना के बाद बच्चों धर्मवीर, नीरज, रेशमा और पत्नी सरोज का रो-रोकर बुरा हाल है।
सूचना पर पहुंचे लेखपाल राजेंद्र सिंह और तहसीलदार रामानुज ने मामले की जानकारी ली। तहसीलदार ने बताया कि मृतक के परिवार को राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ के तहत आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी।