{"_id":"623d61898741af1d0664313a","slug":"farmer-chest-got-electrocuted-while-wire-cutting-machine-painful-death-in-mainpuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी: चारा काटने की मशीन के तार लगाते समय किसान के सीने में लगा करंट, दर्दनाक मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी: चारा काटने की मशीन के तार लगाते समय किसान के सीने में लगा करंट, दर्दनाक मौत
Fri, 25 Mar 2022 12:01 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 25 Mar 2022 12:01 PM IST
सार
बोर्ड में तार लगाने के दौरान किसान के सीने से एक तार छू गया। जोरदार करंट लगने से किसान गंभीर रूप से झुलसकर घायल हो गया। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
राममोहन का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
थाना क्षेत्र बेवर के ग्राम बझेरा में बीती रात्रि चारा मशीन का तार लगाते समय करंट की चपेट में आने से किसान की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
गांव बझेरा निवासी 32 वर्षीय राममोहन पुत्र रघुनंदन लाल किसान है। गुरुवार को रात्रि साढ़े आठ बजे वह घर के बाहर लगी चारा काटने की मशीन में चारा काटने के लिए मोटर का तार लगा रहा था। इसी दौरान किसी तरह एक तार उसके सीने में छू गया। उसे जोरदार करंट लगा, जिससे वह गंभीर रूप से झुलसकर जमीन पर गिर गया। इस दौरान राममोहन की पत्नी बाहर निकली, तो उसकी चीख निकल गयी।
विज्ञापन
तत्काल लोगों ने सीने से चिपके तार को डंडे से हटाया। करंट की चपेट में आए राम मोहन की हालत खराब हो गयी। परिजनों द्वारा तत्काल उसे मैनपुरी के निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत देख मना कर दिया। इसके बाद परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
किसान की मौत की खबर सुनते ही परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव का पंचनामाभरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने बताया कि मृतक राममोहन की शादी 6 साल पहले हुई थी। उसके दो बेटे हैं। बडे़ बेटे रामलला की उम्र 5 वर्ष है, जबकि छोटे बेटे श्यामलला की उम्र 3 वर्ष है।