फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmer bitten by Russell's viper, admitted

Agra News: रसेल वाइपर ने किसान को डसा, भर्ती

Sat, 03 Jan 2026 02:27 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Farmer bitten by Russell's viper, admitted
बाह। गांव मढ़ेपुरा में निवासी किसान तुलाराम (65) को शुक्रवार को खेत की मेड़ पर गड्ढा खोदने के दाैरान रसेल वाइपर सांप ने डस लिया। बाह सीएचसी में उन्हें भर्ती कराया गया है। परिजन ने बताया कि वह खेत में बाड़ लगाने के लिए गड्ढा खोद रहे थे। गड्ढे से मिट्टी निकालने के लिए जैसे ही हाथ डाला सांप ने उनकी उंगली में दो बार डस लिया।उनकी चीख सुनकर माैजूद लोग पहुंच गए। उन्होंने सांप का फोटो खींच लिया और तुलाराम को तुरंत सीएचसी ले गए।अधीक्षक डॉ. जितेंद्र वर्मा ने बताया कि किसान का उपचार जारी है। संवाद
विज्ञापन

-------------





पौष पूर्णिमा : स्नान-दान से बढ़ेगी सुख समृद्धि
बाह। नए साल की पहली पूर्णिमा (पौष पूर्णिमा) शुक्रवार शाम 6:53 बजे से शनिवार दोपहर 3:32 बजे तक रहेगी। बटेश्वर मंदिर के पुजारी जय प्रकाश गोस्वामी ने बताया कि पूर्णिमा पर बटेश्वर के घाट पर यमुना स्नान के लिए और ब्रह्मलाल मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ रहेगी। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ज्योतिषाचार्य शिवशरण पाराशर ने बताया कि उदया तिथि के मुताबिक, शनिवार को पूर्णिमा का स्नान किया जाएगा। पौष पूर्णिमा के दिन स्नान, दान, पूजा और व्रत करने से जीवन में सुख-समृद्धि, मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इस दिन पितृों की आत्मा की शांति के लिए पूजा-अर्चना और अनुष्ठान करना फलदायी माना जाता है। संवाद
विज्ञापन

--------------
पेड़ से टकराई बाइक, दो घायल
बाह। गांव होलीपुरा में शुक्रवार को अनियंत्रित होकर बाइक के पेड़ से टकराने दो युवक ब्रजेश और प्रीतम घायल हाे गए। दोनों शाम 6 बजे बाइक से खेत पर जा रहे थे। चंबल नहर की पटरी के पास सामने से आए वाहन को बचाने के चक्कर में बाइकअनियंत्रित हो गई थी। दोनों को इलाज के लिए बाह सीएचसी पर भर्ती कराया गया। ब्रजेश को एसएन मेडीकल कॉलेज आगरा के लिए रेफर किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------




निराश्रित गोवंश को गाेशाला भेजने की मांग
बाह। भारतीय किसान यूनियन ने निराश्रित गोवंश को गोशाला न भेजे जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के तहसील अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि मामले में पहले भी संगठन ने खंड विकास अधिकारियों को अवगत कराया है। हफ्तेभर में समस्या के समाधान न होने पर तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है। जरार के किसान सुरेंद्र सिंह, पुरषोत्तम सिंह, महेश चंद्र, दयाशंकर आदि ने बताया कि पहरेदारी के बाद भी छुट्टा मवेशी खेतों में घुस कर फसल को नष्ट कर देते हैं। संवाद

----------




सर्द हवाओं ने थामी पक्षियों की हलचल, छिपे कछुए और घड़ियाल
बाह। क्षेत्र में शुक्रवार को सर्द हवाओं के साथ बादल छाए रहे। चंबल क्षेत्र में बार हेडेड गूज, पेंटेड स्टॉर्क, रुडी शेल्डक, इंडियन स्कीमर, स्पूनबिल, रिवर टर्न आदि चिड़ियां भी शिकार के लिए पंख नहीं फैला पाईं। अमूमन घड़ियाल, मगरमच्छ और कछुए धूप सेकने के लिए नदी से निकल कर चंबल की बालू पर बैठते हैं लेकिन दिन भर बादल छाए रहने की वजह से जलीय जीव बालू पर बैठे नहीं दिखाई दिए। रेंजर कुलदीप सहाय पंकज ने बताया कि टीम सर्दी के प्रकोप के बीच जलीय जीव और पक्षियों पर लगातार नजर रखे है। अब तक कोई बीमार पक्षी या जलीय जीव नहीं मिला है। वहीं, बाह, बटेश्वर, जैतपुर, नंदगवा, बासौनी, हरलालपुरा, कचौराघाट, चित्राहाट, फरैरा, भदरौली में तिराहे चौराहे पर अलाव जलाए जाने की मांग स्थानीय लोग उठा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed