फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmer beaten to death in land dispute in etah

Etah: जमीन विवाद में कुल्हाड़ी और लाठी-डंडों से पीट-पीटकर किसान की हत्या, हमलावर फरार

Sat, 12 Nov 2022 12:55 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 12 Nov 2022 12:55 PM IST
सार

 गांव करमचंद पुर निवासी किसान का कुछ लोगों से जमीन को लेकर विवाद था। परिजनों का आरोप है कि जिन लोगों से विवाद है, उन्हीं ने किसान की हत्या की है। पुलिस जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
Farmer beaten to death in land dispute in etah
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस एवं ग्रामीण की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा के थाना सकीट क्षेत्र के गांव करमचंदपुर में शनिवार की सुबह खेत पर जा रहे किसान रामपाल सिंह (45) की पुरानी रंजिश में गोली मारकर व कुल्हाड़ी और लाठी-डंडों से हमलाकर हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी फरार हो गए। प्रधानी की चुनावी रंजिश और जमीन को लेकर चली आ रही दुश्मनी के चलते हत्या करने का आरोप लगाते हुए किसान के पुत्र अजय सिंह ने 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 

विज्ञापन

इन पर है आरोप 

पुत्र का कहना है पिता सुबह करीब 8:30 बजे खेत पर जा रहे थे, जैसे ही कुल्ला हबीवपुर रोड स्थित जाहरवीर मंदिर के पास पहुंचे, तभी पहले से घात लगाए गांव के ही सुधीर, सुभाष, चरन सिंह, इसका पुत्र दिनेश चंद्र, पुष्पेंद्र, भाई चंदन, रामसनेही, दुर्वेश, मेघ सिंह और बिजेंद्र ने हमला कर दिया। आरोप है कि पहले पिता को गोली मारी गई, बाद में कुल्हाड़ी और लाठी-डंडों से प्रहार किया गया। पिता मौके पर ही गिर गए, तब तक पीटा गया जब तक कि सांसें नहीं थम गईं। वारदात की खबर मिलते ही मौके पर एसएसपी उदय शंकर सिंह, सीओ सकीट सुनील कुमार सहित भारी पुलिस बल पहुंच गया। बाद में फोरेंसिक टीम के साथ डॉग स्क्वैड भी पहुंची। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें Mainpuri By-Election 2022: मैनपुरी में डिंपल की जीत नहीं आसान, ये वजह कर सकती है अखिलेश यादव को भी परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन

ये बोले एसएसपी

एसएसपी उदय शंकर सिंह ने बताया कि रंजिश के चलते किसान की गोली मारकर व चोट पहुंचाकर हत्या की गई है। 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा कर लिया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed