फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fani cyclone effect train cancel temperature decrease weather forecast today

'फैनी' तूफान की आशंका में बीता शुक्रवार, बस कुछ घंटों बाद खत्म हो जाएगा खत्म असर

Fri, 03 May 2019 10:46 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 03 May 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
fani cyclone effect train cancel temperature decrease weather forecast today
फैनी तूफान - फोटो : PTI
समुद्री तूफान ‘फैनी’ की आशंका में शुक्रवार का दिन बीता। प्रशासन और मौसम विभाग के अलर्ट से घबराए लोगों की निगाह मौसम पर ही बनी रही। रात से ही तेज हवाएं चलनी शुरू हो गईं, जिससे लोग बीते साल के तूफान को याद कर आशंकित रहे। हालांकि शुक्रवार को बादलों की लुकाछिपी और हवाएं ही चलीं।
विज्ञापन


शुक्रवार को सुबह से ही बादलों की लुकाछिपी और तेज हवाएं चलीं। दोपहर तक बादल छाए रहे, लेकिन इसके बाद तेज धूप रही। लू के थपेड़ों की जगह पूर्वी ठंडी हवाएं चलने से तापमान में गिरावट आई। 
विज्ञापन


दिन में अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री दर्ज किया गया। दिन में पारा सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा तो रात में यह सामान्य से दो डिग्री ज्यादा पहुंच गया। बादलों के छाए रहने के कारण अधिकतम आर्द्रता का स्तर 66 फीसदी बना रहा। दो दिनों में अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले दो दिनों में तापमान में बढ़ोतरी शुरू होने लगेगी। शनिवार को दोपहर तक बादलों की लुकाछिपी हो सकती है। लेकिन, रविवार से तापमान में दो से तीन डिग्री का इजाफा होने लगेगा। ‘फैनी’ तूफान का असर शनिवार शाम से पूरी तरह खत्म हो जाएगा। 

तीन दिनों में मौसम की ये चाल
दिन    अधिकतम    न्यूनतम
3 मई    38.8    25.8
2 मई    42.2    24.4
1 मई    43.6    23.9

वहीं तूफान के कारण पूर्वी भारत की ओर जाने वाली गाड़ियों में यात्रियों ने रिजर्वेशन भी निरस्त करवाए। समता एक्सप्रेस, महाकौशल एक्सप्रेस में कई यात्रियों ने अपनी यात्रा स्थगित कर दी। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि तूफान के कारण एक ही गाड़ी निरस्त की गई है, लेकिन पूर्वोत्तर रेलवे की ट्रेनें बड़ी संख्या में निरस्त की गई हैं।

दूसरी ओर, ट्रेनों की लेटलतीफी शुक्रवार को भी जारी रही। दिल्ली की ओर से आने वाली गाड़ियों के साथ ही राजस्थान की ओर जाने वाली आधा दर्जन से अधिक गाड़ियां विलंब से आगरा कैंट पहुंचीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed