फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Family Stages Two-Day Sit-In After Electricity Department Fails to Provide Promised Job and Full Compensation

UP: विद्युत विभाग की वादाखिलाफी पर फूटा गुस्सा, दो दिनों से धरने पर बैठा है परिवार; जानें पूरा मामला

Fri, 14 Nov 2025 10:23 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 14 Nov 2025 10:23 AM IST
सार

विभागीय अधिकारियों ने आश्रित को पेंशन, पत्नी को संविदा पर नौकरी और 15 लाख रुपये मुआवजा देने का आश्वासन दिया था। लेकिन इस मामले में अभी तक कुछ भी नहीं हुआ। 

विज्ञापन
Family Stages Two-Day Sit-In After Electricity Department Fails to Provide Promised Job and Full Compensation
धरने पर बैठा परिवार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के किरावली में विद्युत निगम की कथित लापरवाही से 9 अप्रैल को तहसील के सामने विद्युत लाइन की मरम्मत के दौरान करंट लगने से पेट्रोलमैन रवि कुमार सोलंकी झुलस गया था। इलाज के दौरान 15 अप्रैल को उनकी मौत हो गई। विभागीय अधिकारियों ने आश्रित को पेंशन, पत्नी को संविदा पर नौकरी और 15 लाख रुपये मुआवजा देने का आश्वासन दिया था। आश्वासन पूरा नहीं से परेशान परिवार बुधवार से सदर तहसील में धरना दे रहा था। बृहस्पतिवार को दूसरे दिन धरना जारी रहा।
विज्ञापन


धरने पर बैठे परिजन ने आरोप लगाया कि निगम ने 15 लाख रुपये के मुआवजे की जगह 7.50 लाख रुपये की राशि प्रदान करके पल्ला झाड़ लिया। मृतक की पत्नी 7 महीने से नौकरी के लिए भटक रही है। विभागीय अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे हैं। कई शिकायतों के बाद भी सुनवाई नहीं होने पर किसान मजदूर नेता चौ. दिलीप सिंह पीड़ित परिवार को साथ लेकर 28 अक्तूबर को जिलाधिकारी से मिले और प्रकरण से अवगत कराया। जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी ने उचित कार्यवाही का भरोसा दिलाया था। आरोप है कि इसके बाद भी विद्युत विभाग के अफसरों ने सुनवाई नहीं की।
विज्ञापन


विभाग की इस वादाखिलाफी पर 70 वर्षीय बूढी मां प्रभा देवी, पत्नी रजनी देवी, बेटे संदीप (17), बेटी तमन्ना (15), बेटा दिव्यांश (5) के साथ बुधवार से तहसील सदर परिसर में धरने पर बैठे हैं। बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी धरना जारी रहा। मृतक की मां ने बताया कि वे भूमिहीन हैं। वहीं, किसान मजदूर नेता चौधरी दिलीप सिंह ने बताया कि दो दिन से धरना चल रहा है अभी तक कोई प्रशासनिक अधिकारी नहीं आया। कहा कि मांगें पूरी होने तक परिवार का धरना जारी रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed